अमेरिका ने ईरानी जहाज पर गोली चलाई, कब्जे में लिया, तेहरान की बदला लेने की धमकी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका में संघर्ष विराम की अवधि के बीच ओमान की खाड़ी में घटी घटना से दोनों देशों के बीच चल रहे शांति वार्ता के प्रयासों को झटका लगा है।

ईरान की सेना ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका से कंटेनर जहाज पर गोलीबारी करने और उसे कब्जे में लेने का बदला लिया जाएगा।

थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत ये खबर भी पढ़े : थाईलैंड के स्कूल में भीषण फायरिंग, छात्र ने शिक्षकों व साथियों पर बरसाईं गोलियां, छह की मौत

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्ट आईआरआईबी के अनुसार, ईरान की सेना ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "हमलावर संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओमान सागर के जल क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री रास्ते पर डाका डाला है।"

सीएनएन, अल जजीरा, सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नेविगेशनल उपकरणों को नष्ट कर दिया। जहाज के डेक पर अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं।

पोस्ट में कहा गया है कि ईरान की सेना जल्द ही अमेरिका की इस सशस्त्र समुद्री डकैती का जवाब देंगी। इस बीच अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज पर कई राउंड फायरिंग की। यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बाकायदा इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। कमांड ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अमेरिका ने 25 कमर्शियल जहाजों को वापस मुड़ने या ईरान के किसी बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया।

ओमान की खाड़ी में हुई इस घटना से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं। अब ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी।

इस बीच ईरान फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सरकारी इमारतों की बिक्री करने का फैसला किया है।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक फोन बातचीत में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नाकाबंदी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है।

राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को आशंका है कि ट्रंप "कूटनीति के साथ विश्वासघात करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि एक ईरानी मालवाहक जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देने की कोशिश की थी। वह अब अमेरिका के कब्जे में है। अमेरिका यह देख रहा है कि जहाज पर क्या-क्या मौजूद है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे।...
मध्य प्रदेश 
CM मोहन यादव आज बड़वानी में, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का आह्वान किया है।...
राष्ट्रीय 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी का एकजुटता संदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील के रूप में पंजीकरण पर लगाई रोक का आदेश वापस लिया, तथ्यात्मक जांच जारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

उत्तर प्रदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर