हांगकांग के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 36 लोगों की मौत और 279 लापता

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हांगकांग: हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में अचानक लगी भीषण आग ने कहर बरपा दिया। इस हादसे में कम से कम 36 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हैं। वहीं 279 लोग लापता हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटनास्थल पर 9 लोगों को मृत पाया गया, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

आग ने कैसे लिया विकराल रूप
आग जिस तेजी से फैली, उसकी वजह इमारत के बाहरी हिस्से पर चल रहे नवीकरण कार्य के दौरान लगाए गए बांस के मचान (स्कैफोल्डिंग) थे। लकड़ी और बांस की यह संरचना आग की लपटों को ऊपर की मंजिलों तक ले गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत के ऊपरी हिस्सों से काली धुएं की मोटी लपटें निकल रही थीं और दमकलकर्मी सीढ़ियों व क्रेन की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग खिड़कियों से चिल्लाते और मदद मांगते दिखे। ताई पो जिला परिषद के सदस्य लो हियु-फंग ने स्थानीय चैनल टीवीबी को बताया, “इस इमारत में ज्यादातर बुजुर्ग लोग रहते हैं। कई तो चल-फिर भी नहीं पाते। आग सबसे ऊपरी मंजिलों पर तेजी से फैली, इसलिए निकलना मुश्किल हो गया।

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

700 लोगों को बिल्डिंग से निकाला गया बाहर
आग दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई थी। शाम तक इसे काबू करने के लिए अग्निशमन विभाग ने चेतावनी का स्तर बढ़ाकर तीसरे दर्जे तक पहुंचा दिया। स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे के बाद करीब 700 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में बने अस्थायी आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है। कई परिवारों के पास अब न कपड़े हैं, न दवाइयां। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवीकरण कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग शुरू हुई। हांगकांग में पुरानी इमारतों के बाहर बांस का मचान लगाना आम बात है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर बड़े हादसों को न्योता देती है।

हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप  ये खबर भी पढ़े : हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे': ट्रंप 

हांगकांग के मुख्यमंत्री जॉन ली ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की तुरंत समीक्षा के आदेश भी दिए हैं।यह हांगकांग के हाल के वर्षों का सबसे भयावह आवासीय अग्निकांड माना जा रहा है।

पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर ये खबर भी पढ़े : पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

— पहली बार होगी लक्ष्मणजी पर दास्तानगोई,‘ कान्हा से द्वारिकाधीश’ का मंचन होगा आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त को ट्यूबरक्लोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

लखनऊ। बुढ़ापे के रोग जब जन्म लेने लगते हैं,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती है। मन और आत्मा को...
उत्तर प्रदेश 
बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

अब आपके सामने सिर्फ किताबें नहीं,बल्कि असली जीवन होंगे: प्रो .डॉ0 सीएम

लखनऊ। आज आप सब यहां से आगे की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अब आपके सामने सिर्फ किताबें नहीं,बल्कि...