एसएसबी एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त कार्रवाई में 04 नेपाली युवतियों को मानव तस्करी से कराया गया मुक्त

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

भिनगा/श्रावस्ती, दिनांक 20 जून, (तरुणमित्र)। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही में समवाय सुइयां द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
 दिनांक 20 जून 2026 को समवाय सुइयां को विश्वसनीय स्रोत से सूचना प्राप्त हुई कि दो भारतीय व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से चार नेपाली युवतियों को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही समवाय सुइयां एवं एनजीओ देहात इंडिया की संयुक्त विशेष नाका पार्टी का गठन कर गुलरा गांव में नाकाबंदी की गई।
 नाकाबंदी के दौरान दो भारतीय व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर चार नेपाली युवतियों के साथ गुलरा गांव से खैरी तराई गांव की ओर जाते हुए रोका गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों नेपाली युवतियों को मानव तस्करी के संभावित चंगुल से मुक्त कराया गया।
 बचाई गई चारों नेपाली युवतियों तथा पकड़े गए दोनों भारतीय व्यक्तियों को एनजीओ देहात इंडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अग्रिम विधिक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) को सुपुर्द किया गया।
 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मानव तस्करी, सीमा पार अपराधों एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रतिबद्ध है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

उत्तर प्रदेश

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे