जीवनसाथी चुनने से पहले 4 बातों का रखना चाहिए ख्याल,पड़ेगा पछताना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चाणक्य नीति :चाणक्य नीति के अनुसार वैवाहित जीवन में प्रवेश करने से पहले पार्टनर की कुछ आदतों पर आपको गौर अवश्य करना चाहिए। अगर ये बातें आपको पार्टनर में दिखती हैं तो चाणक्य नीति के अनुसार इन्हें सही नहीं कहा जाता। आज इन्हीं गुणों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे। अगर आप भी अविवाहित हैं और होने वाले पार्टनर में आपको नीचे दी गई बातों में से कोई नजर आती है तो आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। 


जीवनसाथी चुनने से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान 

चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय ये खबर भी पढ़े : चुनाव से पहले एक ही नाव पर सवार हुए धामी और पांडेय

बहुत अधिक मीठी बातें करने वाला- अगर आपको जीवनसाथी के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति मिल रहा है जो आवश्यकता से अधिक मीठी बातें करता है तो चाणक्य इसे अच्छा गुण नहीं मानते। ज्यादा मीठी बातें करने वाला व्यक्ति दरअसल चापलूसी कर रहा होता है, ऐसे लोगों के शब्द और इरादे दोनों अलग होते हैं इसलिए इनसे दूरी ही बनानी चाहिए। 

गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती?  ये खबर भी पढ़े : गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? 

गुप्त बातों को सार्वजनिक करने वाला- अगर आपका पार्टनर गुप्त बातों को सबके सामने खोल देता है तो ऐसे व्यक्ति को भी अच्छा पार्टनर नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को भी जीवनसाथी के रूप में चुनने से आपको बचना चाहिए। ऐसा पुरुष या महिला घर को बनाने की बजाय उजाड़ सकती है। अच्छा पार्टनर वही है जो गुप्त बातों को कभी भी साझा न करें। 

शुष्क शौचालय: जल संरक्षण और जैविक खाद की क्रांति: मांगें राम चौहान ये खबर भी पढ़े : शुष्क शौचालय: जल संरक्षण और जैविक खाद की क्रांति: मांगें राम चौहान

अधीर व्यक्ति- चाणक्य कहते हैं जिस व्यक्ति में धैर्य की कमी होती है, जो अधीर होता है वो संकट की घड़ी में जीवनसाथी का साथ छोड़ सकता है। इसलिए धैर्यहीन व्यक्ति से भी आपको दूरी बनानी चाहिए। अगर होने वाले पार्टनर में यह गुण दिखे तो रिश्ते में आगे बढ़ने की बजाय आपको रिश्ता तोड़ देना चाहिए, अधीर व्यक्तित्व वाला व्यक्ति जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। 

चंचल और असंतोषी- संतोष व्यक्ति के चरित्र का बहुत महत्वपूर्ण गुण है। वहीं जो व्यक्ति चंचल और असंतोषी होता है वो गलत रास्ते पर भी निकल सकता है। असंतोषी पार्टनर वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार चंचल और असंतोषी व्यक्ति को भी पार्टनर के रूप में आपको नहीं चुनना चाहिए। ऐसा पार्टनर भी जीवन के सफर में आपको आधे रास्ते में भी छोड़ सकता है। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

देहरादून : उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके...
उत्तराखंड 
वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली