हरदोई-बुजुर्गों का अनुभव व आशीर्वाद समाज कल्याण का प्रमुख आधार-नीरज कुमार जादौन      

बुजुर्गों का मार्गदर्शन है जीवन का लक्ष्य होना चाहिए -जादौन

हरदोई-बुजुर्गों का अनुभव व आशीर्वाद समाज कल्याण का प्रमुख आधार-नीरज कुमार जादौन      

ग्रामोदय डिग्री कॉलेज के बच्चों को छात्र जीवन के टिप्स देते हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन

 

 IMG-20240930-WA0014हरदोई।ग्रामोदय पी0जी0कालेज डिघिया खेरिया के स्वामी विवेकानंद सभागार में सामाजिक संगठन सवर्ण चेतना सभा द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय वृद्व जन दिवस की पूर्व संध्या पर ‘‘वरिष्ठ नागरिक आर्शीवाद समागम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद की विशेष प्रतिभा के धनी भिन्न-भिन्न क्षेत्रो में अपना योगदान देने वाले अतुलनीय 21 वृद्वजन शिवशर्मा त्रिपाठी,प्रहलाद मिश्र,गंगा दयाल मिश्र, देव प्रकाश ,फूल कुमारी, राजवती,बाबूराम यादव,मोहन लाल,हरिगोबिन्द,राम देवी, वीरेंद्र कुमार पान्डेय,राम कृष्ण शुक्ल, राम शरण,मिथलेश कुमारी, गन्दर्भ कुशवाहा,विश्वनाथ, छोटी बिटिया, अवधेश नारायण,महेश कुमार सिंह, राजेश सिह,आनन्द पान्डेय को श्री श्रेष्ठ वयोवृद्व सम्मान 2024 से अंलकत किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद प्रबन्धक सुशील कुमार मिश्रा ने की।  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग सात्क्षात परमात्मा का स्वरूप होता है। युवाओ का विकास बुजुर्गो के आर्शीवाद के बिना सम्भव नही है। इस आधुनिकता की दौड़ में भौतिक सुख सुविधाओं से सम्पन्न व्यक्ति अपने परिवार के संरक्षक/मार्गदर्शक वृद्वजनों की देखभाल करने में असमर्थता व्यक्त करते हैं। यह समाज की सबसे बड़ी विडम्बना है कि माता पिता अपने पांच बच्चों का पालन पोषण बड़ी आसानी से करता है। उसकी शिक्षा दीक्षा विवाह आदि बड़े धूमधाम के साथ करता है और अपने बच्चो के रोजगार के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराता है। परन्तु आज कल के युवा अपने मॉ बाप को दो वक्त की रोटी की व्यवस्था नही कर पाते हैं। जब मॉ बाप को वृद्वावस्था में सबसे अधिक सेवा की आवश्यकता होती है उस दौरान भारतीय संस्कार एंव नैतिक मूल्यो को भूले हुए युवा अपने मॉ बाप से किनारा कर लेते हैं और उन्हे वृद्वाश्रम भेज देते हैं। यह कृत्य बहुत ही निन्दनीय है।                              कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद सुशील कुमार मिश्र ने  कहा कि बुजुर्ग ही हमारी असली पूॅजी हैं। उनका मार्ग दर्शन हमे सच्चाई व अच्छाई का रास्ता दिखाता है। बुजुर्ग ही समाज का असली आइना होते हैं। बुजुर्ग भूतकाल व वर्तमान दोनो के अच्छे विश्लेषक होते हैं।  कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता, सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा बुजुर्ग ही युवा पीढ़ी के असली पथ प्रदर्शक हैं। आज हम सभी को प्रण करना चाहिए कि अपने से आयु के श्रेष्ठ वृद्वजनो को यथा उचित सम्मान करें और सेवा भाव से हर सम्भव मदद करें।कार्यक्रम का संचालन डॉ0अभय शंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम को प्रमुख रुप से सवर्ण चेतना सभा जिलाध्यक्ष रणन्जय सिह,प्रदेश महामंत्री धीरज सिंह चौहान ,आदर्श मिश्र,प्रधानाचार्य कौशल किश़ोर त्रिपाठी,उमेश मिश्र ,सुयश प्रकाश ने प्रमुख रुप से सम्बोधित किया।कार्यक्रम मे.प्रमुख रूप से सोनी पांडे, दीपक शर्मा, आदित्य कुमार ,जनार्दन मिश्रा, मुलायम सिंह यादव ,अनम सिंह, अभिषेक गुप्ता, कुलदीप कुमार नवल किशोर अनुराग मिश्रा, शिवेंद्र प्रकाश मिश्रा, रवि सिंह, आशीष तिवारी,संतोष पांडे, अचल मिश्रा, अंकित सिंह, आदि शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मऊ लखनऊ इंटरसिटी नई ट्रेन व कैफियत एक्सप्रेस को मऊ से चलाने की मांग मऊ लखनऊ इंटरसिटी नई ट्रेन व कैफियत एक्सप्रेस को मऊ से चलाने की मांग
मऊ। सूबे के कैबिनेट मंत्री व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व सचिव एके शर्मा से प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने...
बिलग्राम तहसील में हरियाली का सपना चूर-चूर मां के नाम पर लगाए पौधे भी नहीं बचे
लोजपा (आर) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आठ प्रस्ताव पारित
एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग थे सवार
कानपुर में गंगा स्नान के दौरान किशाेर सहित दाे लोगों की मौत
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव...
नव विवाहित जोड़े का दो सप्ताह बाद भी नहीं मिल सका सुराग