भूले जिम्मेदारी, सरकारी भवनों पर नही फहराया तिरंगा
On
सुल्तानपुर। सरकारी तंत्र राष्ट्रीय पर्व को लेकर कितना गंभीर है, इसका उदाहरण गणतंत्र दिवस पर देखने को मिला। जयसिंहपुर में कई सरकारी कार्यालयों के भवनों पर राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर जयसिंहपुर क्षेत्र के पशु अस्पताल और उपडाक घर तिरंगे से सूने नजर आए। इससे सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता स्पष्ट नजर आ रही है।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में स्थित सरकारी भवन राष्ट्र ध्वज फहराने से वंचित रह गए। उप डाकघर महमूदपुर सेमरी के कार्यालय भवन पर तिरंगा नही फहराया गया। यहां कोई भी कर्मचारी झंडा फहराने नही आया। पशु सेवा केंद्र सेमरी पर ताला लटका रहा। यहां पर भी राष्ट्र ध्वज नही फहराया गया। इससे अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारों की लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 10:27:01
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
टिप्पणियां