अभिनेता अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेता पेट से जुड़ी समस्या के चलते मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।

हालांकि अब यह साफ हो गया है कि यह खबर पूरी तरह अफवाह थी। सूत्रों के मुताबिक, बिग बी केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद उसी दिन घर लौट आए थे।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन 16 मई से नानावती अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद से उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं।

 शिवांगी जोशी के पीछे पड़ीं शिल्पा शिंदे ये खबर भी पढ़े :  शिवांगी जोशी के पीछे पड़ीं शिल्पा शिंदे

बेटे अभिषेक बच्चन के अस्पताल पहुंचने की खबर ने इन अफवाहों को और हवा दे दी थी। हालांकि सूत्रों ने स्पष्ट किया कि अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले ही दिन उन्हें 'जलसा' से 'जनक' तक खुद कार चलाकर जाते हुए भी देखा गया।

इन अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक कविता शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि जब वह शांत रहते हैं तो लोग बेवजह बातें बनाना शुरू कर देते हैं, जबकि वह घर पर आराम से बाजरे की रोटी और साग का आनंद ले रहे हैं।

साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि शुभचिंतकों का प्यार उन्हें नई ऊर्जा देता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' में भी नजर आएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

शिमला। हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत सड़क परियोजनाओं के लिए...
हिमाचल 
सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी, सेब उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से...
मध्य प्रदेश 
मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान...
राजस्थान 
अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा