लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कुक दिलीप : फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ अपने नए व्लॉग के लिए टीवी एक्टर समर्थजुरेल के मुंबई वाले घर गईं। उनकी बात एक हाउस टूर से शुरू हुई थी जो जल्द ही एक मजेदार बातचीत में बदल गई, जब दिलीप ने बड़ी खुशी के साथ दावा किया कि उनका अपना घर समर्थ के घर से बड़ा है। यह सुन समर्थ जुरेल के होश उड़ गए और वह फराह खान को देखने लगे। सोशल मीडिया पर अब दिलीप अपने घर को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं।

समर्थ जुरेल से बड़ा है फराह खान के कुक का घर
व्लॉग में फराह और दिलीप, समर्थ के मुंबई वाले स्टाइलिश अपार्टमेंट में पहुंचे। एक्टर ने उन्हें पूरे घर का टूर करवाया, जिसमें एक बड़ा डाइनिंग एरिया, खूबसूरत बालकनी, एक मॉड्यूलर किचन और फिल्मी अंदाज में डिजाइन किए गए बड़े-बड़े कमरे थे। एक्टर का घर देख फराह खुश हो गई और कहा कि तुमने बहुत अच्छा घर बनाया है, वहीं दिलीप अपने आस-पास की इस शान-शौकत से कुछ खास खुश नजर नहीं आए। व्लॉग के दौरान, जब फराह एक्टर समर्थ के नए घर की तारीफ कर रही थीं और उसे एक खूबसूरत आशियाना कह रही थीं तो उन्होंने दिलीप की तरफ मुड़कर एक ऐसी बात कही, जिसका मकसद उन्हें हौसला देना और प्रेरित करना था। उन्होंने दिलीप से कहा, 'एक दिन, तुम्हारे पास भी ऐसा ही एक घर होगा।' दिलीप ने तुरंत जवाब दिया और कहा- 'मैम, मेरा घर तो इससे कहीं ज्यादा बड़ा है।'

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान ये खबर भी पढ़े : सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

दिलीप घर नहीं, बना रहा ताजमहल
फराह हैरान होकर बस इतना ही कहती हैं - 'क्या कह रहा है?' समर्थ ने दिलीप के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने आपका घर देखा। वो सच में बहुत बड़ा घर होगा। आप बहुत फेमस भी हो गए हो।' फिर फराह ने दिलीप के बड़े सपनों के बारे में पूरी बात बताई और कहा- 'यह अभी भी बना रहा है, क्योंकि ये ताजमहल बना रहा है।' बातचीत में नया मोड़ तब आता है, जब समर्थ ने फराह से उनके अपने घर के साइज के बारे में पूछा और कहा- 'आपका घर दो मंजिला है, है ना?' फराह ने कहा, 'नहीं, मेरा घर तीन मंजिला है, लेकिन दिलीप चार मंजिला घर बनवा रहा है।'

समर्थ जुरेल क्या कर रहे इन दिनों
समर्थ जुरेल 'अनुपमा' और 'उडारियां' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। हालांकि, बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने के बाद मशहूर हो गए। फिलहाल, वह 'लाफ्टर शेफ्स' के तीसरे सीजन में अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और भारती सिंह जैसी मशहूर हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...