बीएलओ द्वारा मतदान केंद्रों पर पढ़कर सुनाई गई आलेख्य मतदाता सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद प्रतापगढ़ की सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। यह कार्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संपन्न कराया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय जगदीशगढ़, वीरमऊ व सेतापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों से संबंधित फॉर्मों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म एवं जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके अंतर्गत ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, जिनका नाम एएसडी सूची में आ गया है अथवा जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हो सकी है, यदि वे पात्र हैं तो उन्हें सूची में सम्मिलित किया जा रहा है। इसके साथ ही, 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नए पात्र मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों के पास फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (नाम अपमार्जन हेतु) एवं फॉर्म-8 (संशोधन/स्थानांतरण हेतु) पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। साथ ही, उनके पास एएसडी सूची एवं अपूर्ण मैपिंग से संबंधित सूचियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रभावी निगरानी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा भी बूथों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की निगरानी की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रजापति सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ये खबर भी पढ़े : नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह