डॉ.कर्नल आदिशंकर मिश्र लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
लखनऊ। प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ (विद्यावाचस्पति, विद्यासागर) को एसएचएमवी फाउंडेशन, हैदराबाद द्वारा प्रतिष्ठित ‘ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 ’ से सम्मानित किये गये है। फाउंडेशन की चयन समिति ने प्रदेश से डॉ. मिश्र को इस सम्मान के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में चयनित किया। डॉ. कर्नल मिश्र को यह सम्मान भारतीय सेना में उनकी उत्कृष्ट राष्ट्र सेवा, हिन्दी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने दी बधाई
एसएचएमवी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गुंडाल विजय कुमार ने डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को बधाई देते हुए कहा, “डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र की सेवा की और सेवानिवृत्ति के बाद भी हिन्दी भाषा, साहित्य एवं समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान दिया है। उनका जीवन देश सेवा, साहित्य साधना और सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्र के दीर्घकालीन योगदान एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की चयन समिति ने उन्हें प्रदेश से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में चयनित कर ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने डॉ. मिश्र के स्वस्थ, सक्रिय एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की।
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
