करेला इस तरह से बनाएं निकल जाता है सारा कड़वापन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

करेले की सब्जी  : करेला के फायदे जानकर खाने का मन करता है लेकिन कड़वा स्वाद पसंद नहीं आता। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको करेले की ऐसी सब्जी बनाना बता रहे हैं जो मसालेदार बनेगी और इसका सारा कड़वापन दूर हो जाएगा। इस तरह करेला बनाकर खाएंगे तो सब्जी जरा भी कड़वी नहीं लगेगी। आप इसे दाल- चावल के साथ या रोटी पराठे के साथ इंजॉय कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें करेले की सब्जी की रेसिपी। 
करेले की सब्जी की रेसिपी
पहला स्टेप- सब्जी बनाने के लिए आपको एकदम ताजा और कड़े करेले लेने हैं। करेला को तोड़कर देख लें अगर आसानी से टूट रहा है तो समझ लें करेला कच्चा है और सब्जी बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। अब करेला का धो लें और गोल-गोल चिप्स जैसी शेप में काट लें। अगर बीज सख्त हैं, काले हैं या लाल हैं तो निकाल दें। कच्चे बीज सब्जी में अच्छा स्वाद लाते हैं।

दूसरा स्टेप- कड़वापन कम करने के लिए कच्चा आम लें और उसे छीलकर लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें। इससे करेले की सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अब एक कड़ाही लें और उसमें सरसों का तेल डालकर कटे हुए करेले को शैलो फ्राई कर लें। करेला का चलाते रहें और इसे तेज गैस पर भूनते रहें। इससे करेला की कड़वाहट कम हो जाएगी। आपको करीब 10-12 मिनट करेला को पकाना है।

बिजली कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में तोड़े आपूर्ति के पुराने रिकॉर्ड : संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : बिजली कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में तोड़े आपूर्ति के पुराने रिकॉर्ड : संघर्ष समिति

तीसरा स्टेप- अब करेले की सब्जी का तड़का बनाने के लिए कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल डालें। इसमें जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, थोड़ी कलौंजी, बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भून लें। प्याज को ज्यादा जलाना नहीं है। अब इसमें लहसुन डालें और भून लें। स्वादानुसार हरी मिर्च और कटी हुई अदरक डाल दें। थोड़ी देर बाद हींग डालें और मसाले को भूनते हुए कटा हुआ कच्चा आम डाल दें।

चौथा स्टेप- अब मसाले में बारीक कटा टमाटर डाल दें। अब थोड़ा नमक डालें क्योंकि करेला में भी नमक लगा हुआ है। टमाटर को गलने तक पकाएं और फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा पानी के छींटे मार दें, जिससे मसाला जले नहीं। अब इसे धीमी आंच पर भूनते रहें। 

पांचवां स्टेप- जब मसाला कड़ाही छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई किए हुए करेले मिला दें। अब ऊपर से आमचूर पाउडर और थोड़ा काला नमक मिला दें। थोड़ी कसूरी मेथी डालकर करेला को अच्छी तरह से पका लें। अब सब्जी में बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। आपको खाते ही मजा आ जाएगा। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।...
मनोरंजन 
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित...
कारोबार 
रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

गाले। ऋषभ पंत के तेज अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गाले में खेले जा...
खेल 
पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

सोफी एडेनो ने रचा इतिहास, बनीं पहली फ्रांसीसी स्पेसवॉकर

पेरिस। फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर स्पेसवॉक करने वाली पहली...
अंतर्राष्ट्रीय 
सोफी एडेनो ने रचा इतिहास, बनीं पहली फ्रांसीसी स्पेसवॉकर

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित