कच्चे आम की लौंजी बनाएं, खट्टा मीठा स्वाद चखते ही मजा आ जाएगा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आम की लौंजी :कच्चे आम का सीजन आते ही लोग आम की चटनी, आम का अचार और आम की लौंजी बनाकर खाते हैं। अगर आपको भी कुछ खट्टा मीठा और स्वादिष्ट खाना है तो आम की लौंजी बनाकर खा सकते हैं। बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के आम की लौंजी बनकर तैयार हो जाती है। इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप लौंजी से 1-2 रोटी ज्यादा खा जाएंगे। अगर आपने अभी तक आम की लौंजी ट्राई नहीं की तो ये रेसिपी एक बार जरूर बनाएं। खास बात ये है कि कच्चे आम की लौंजी कई दिनों तक खराब नहीं होती है। इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है। फटाफट नोट कर लें कच्चे आम की लौंजी की रेसिपी।

कच्चे आम की लौंजी 
पहला स्टेप- कच्चे आम की लौंजी बनाने के लिए आपको 3-4 कच्चे आम लेने हैं। आम को अच्छी तरह से धो लें और उसे छील लें। अब आम को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। गुठलियां निकाल लें और उन्हें फेंके नहीं बल्कि सब्जी में ही डाल दें। 

शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ ये खबर भी पढ़े : शाम की चाय के साथ उठाएं मसाला पीनट चाट का लुत्फ

दूसरा स्टेप- लौंजी के लिए कड़ाही में सरसों का तेल डालें। आपको बहुत कम तेल इस्तेमाल करना है। अब तेल में हरी सौंफ डालें और हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। अब इसमें कटे हुए कच्चे आम और उसकी गुठलियां डाल दें। सारी चीजों को मिक्स करके 1 गिलास पानी डाल दें।

शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा ये खबर भी पढ़े : शाम के नाश्ते में ब्रेड और सूजी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

तीसरा स्टेप- अब आम को अच्छी तरह से गलने तक पकाएं। जब आम पक जाए तो इसमें थोड़ा स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें। अब मीठा करने के लिए इसमें गुड़, जैगरी पाउडर या फिर चीनी मिला दें। आप इसे अपने स्वाद के हिसाब से मीठा कम या ज्यादा रख सकते हैं। लौंजी में पानी कम हो तो थोड़ा और डाल लें। 

 कुकर में राजमा कैसे बनाएं? ये खबर भी पढ़े :  कुकर में राजमा कैसे बनाएं?

चौथा स्टेप- आम की लौंजी को हल्का लुटपुटा बनाते हैं। बहुत ज्यादा पानी या बहुत गाढ़ा न करें। इस तरह स्वादिष्ट आम की लौंजी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे रोटी और चावल के साथ खाएं। आम की लौंजी को अच्छी तरह 8-10 दिन तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

डीएम द्वारा स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी  आलोक कुमार द्वारा जनपद के अंतर्गत स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर,...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा स्थायी गौ आश्रय स्थल बढ़या ठाठर का किया गया निरीक्षण।

12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर सेमिनार का आयोजन

फिरोजाबाद, बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह 15 जून,  से 21 जून,  के अन्तर्गत मेडिकल कालेज, फिरोजाबाद में ‘‘...
12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर सेमिनार का आयोजन

डीएम द्वारा निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र बढ्या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र- बढ्या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण...