एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाएं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 ब्रेड पकोड़ा : आजकल सेहत का ध्यान रखते हुए लोग एयर फ्रायर का इस्तेमाल करने लगे हैं। एयर फ्रायर में चीजें बिना चिपके, बिना तेल के और एकदम क्रिस्पी बनती हैं। एयर फ्रायर में आप ब्रेड पकोड़े भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको नॉर्मल ब्रेड पकोड़े जैसी सारी तैयारी करनी हैं। हां बस बेसन का जो घोल बनाएंगे उसे हल्का गाढ़ा रखें। आसानी से 10 मिनट में बिना तेल वाला एकदम क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा बनकर तैयार हो जाएगा। खाने वालों को यकीन नहीं होगा कि ये ब्रेड पकोड़ा एयर फ्रायर में बनाया गया है। आइये जानते हैं एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका।

एयर फ्रायर में ब्रेड पकोड़ा की रेसिपी?
पहला स्टेप- सबसे पहले ब्रेड पकोड़ा के लिए आलू की स्टफिंग तैयार कर लें। 2 आलू उबालकर उसे छीलकर मैश कर लें। अब पकोड़ा का मसाला तैयार करें। इसके लिए बाउल में लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, क्रश किया साबुत धनिया के बीज, जीरा पाउडर, नमक और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं। एक अच्छा मसाला तैयार है।

बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट  ये खबर भी पढ़े : बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

दूसरा स्टेप- अब ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर एक तरफ हरी चटनी लगा दें। अब तैयार आलू की स्टफिंग भर दें और ऊपर से एक और ब्रेड चिपका दें। पकोड़े के लिए बेसन की स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में बेसन डालें और बेसन में थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और क्रश की गई अजवाइन डाल दें। घोल को हल्का गाढ़ा ही रखें जिससे बेसन ब्रेड पर अच्छी तरह से लग जाए।

तीसरा स्टेप- अब तैयार आलू वाली ब्रेड को बेसन में दोनों तरफ से अच्छी तरह डिप करें और इसे एयर फ्रायर वाली ट्रे में रख दें। एयर फ्रायर को 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें। अब एक तरफ से 10 मिनट के लिए 160 डिग्री पर पकोड़े को सेंक लें। अब ब्रेड पकोड़े को पलट दें और जरा सा तेल लगाकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। 

चौथा स्टेप- एकदम स्वादिष्ट और क्रिस्पी बेसन में लिपटा हुआ ब्रेड पकोड़ा तैयार है। इस ब्रेड पकोड़ा को खाने में आपको बिल्कुल भी ऑयली फील नहीं होगा। आप इसे वेल लॉस के दौरान भी खा सकते हैं। बाजार में तेल में डूबे ब्रेड पकोड़े से ये कहीं ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनता है। आप पसंदीदा चटनी के साथ इन्हें सर्व करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

कोकराझार (असम)। पूरे राज्य के साथ कोकराझार जिले के फकीराग्राम में भी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती श्रद्धा...
राष्ट्रीय  राज्य 
फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला; हूती ने सऊदी अरब को बनाया निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत