संविधान व मनरेगा, रक्षा संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया गणतंत्र दिवस

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यदुनाथ यादव के आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करना मजदूरों के सम्मान व रोज़गार पर सीधा हमला है-इकबाल अहमद

श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को गणतंत्रदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है, जिसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्ष करती रही है।
 
इसके उपरांत जमुनहा ब्लॉक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यदुनाथ यादव के आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति, मजदूरों के रोजगार, भुगतान में देरी तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर गंभीर चर्चा की गई।
 
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद (PCC) एवं विजय प्रताप सिंह (PCC) ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय संविधान गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों से लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करना मजदूरों के सम्मान व रोज़गार पर सीधा हमला है।
 
कांग्रेस पार्टी मनरेगा और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।  वहीं सभा को संबोधित करते हुए मनरेगा प्रभारी अमन पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में मनरेगा के तहत मजदूरों को न तो समय पर रोजगार मिल रहा है और न ही मेहनत का पूरा भुगतान। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर मनरेगा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। अमन पांडेय ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा मजदूरों, ग्राम रोजगार सेवकों और कर्मियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
 कार्यक्रम में मो. असलम खान (जिला उपाध्यक्ष), चंद्रपाल सिंह यादव अली अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
 
 अंत में जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान