स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूरी तरह ओपन होने पर अब भारत को क्या होगा फायदा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने  सीजफायर रहने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल देने का ऐलान कर दिया। यह फैसला पूरे एशियाई देशों के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुल जाने से भारत को जबरदस्त राहत मिलने वाली है। भारत के सामने खड़ी ऊर्जा आपूर्ति की चुनौती खत्म हो जाएगी।  सप्लाई चेन सुधरने से एलएनजी, एलपीजी, कच्चा तेल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी, जिससे देशभर में जरूरतमंदों तक पेट्रोलियम उत्पाद आसानी से पूर्व की कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे। 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के ये बड़े फायदे होंगे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश की बड़ी ऊर्जा जरूरतें इसी संकीर्ण समुद्री मार्ग से पूरी होती हैं। भारत अपनी कुल कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) आयात का लगभग 45 से 50 प्रतिशत और एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) का 50 प्रतिशत से अधिक इसी रास्ते से आयात करता है। प्रतिदिन लगभग 15 लाख बैरल तेल की आपूर्ति भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से होती है, जो देश की ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुल जाने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों का आयात आसान होगा। 
भारत अपनी 85 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरतों को आयात के जरिए पूरा करता है, जिसमें खाड़ी देशों-सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत  हिस्सेदारी सबसे अधिक है। ऐसे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने से बाधाएं खत्म हो जाएंगी और भारत की ऊर्जा आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। 
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुल जाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अब और गिरावट आएगी। इससे भारत के बढ़ते व्यापार घाटे में राहत मिलेगी। महंगाई दर पर दबाव आने वाले दिनों में घटेगा। विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त बोझ खत्म हो जाएगा। शिपिंग बीमा और माल ढुलाई लागत में कमी आएगी। 
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता साफ होने से भारत से अन्य वस्तुओं का निर्यात भी आसान हो जाएगा, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका माल समय पर सही लागत के साथ दुनिया के अन्य देशों तक पहुंच सकेगा। 
भारत को पेट्रोलियम के अलावा अन्य जरूरी सामानों के आयात करने में आसानी होगी। जहाज समय पर भारत पहुंच सकेंगे। इससे इन वस्तुओं की कीमत भारत में अपने पूर्व स्तर पर आ सकेंगी। 

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत आवेदक 24 घंटे ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी चेन्नई। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

30 मि.ली. से अधिक मात्रा की सभी दवा को शेड्यूल के तहत नहीं मिलेगी छूट नई दिल्ली। अब बाजार में...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा