पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में लुढ़के

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव भड़कने की आशंका की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आया। कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।

बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बना, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की गिरावट बढ़ने लगी। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.16 प्रतिशत और निफ्टी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, नेस्ले और मारुति सुजुकी के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

दूसरी ओर, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 6.77 प्रतिशत से लेकर 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,746 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 885 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,861 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सात शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 142.11 अंक की कमजोरी के साथ 74,507.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मंदड़ियों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिससे इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई।

हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले यह सूचकांक 73,719.36 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 868.49 अंक लुढ़क कर 73,781.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 67.60 अंक टूट कर 23,415.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से शुरुआती मिनट में ही यह सूचकांक 30 अंक से अधिक की रिकवरी कर 23,447.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया।

शेयर बाजार मे लगातार हो रही बिकवाली की वजह से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले तक निफ्टी 23,225.50 अंक के स्तर तक आ गया था। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार भी हुआ।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 238 अंक की गिरावट के साथ 23,245.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 382.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,649.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 100.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,483.55 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

कैबिनेट : गोबरधन योजना मंजूर, बायोगैस उत्पादन में दस गुना वृद्धि का लक्ष्य

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना ‘गोबरधन’ को...
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : गोबरधन योजना मंजूर, बायोगैस उत्पादन में दस गुना वृद्धि का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को विशेष उल्लेख के दौरान प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन (पोस्टपार्टम डिप्रेशन)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यसभा में पोस्टपार्टम डिप्रेशन सहित मॉल में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का उठा मुद्दा