शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता जारी रहने की आशंका और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार की स्थिति को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की गिरावट लगातार बढ़ती गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.37 प्रतिशत और निफ्टी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, विप्रो, सिप्ला और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.91 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.83 प्रतिशत से लेकर 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,963 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,406 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,547 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से नौ शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 482.15 अंक की कमजोरी के साथ 77,014.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 76,502.16 के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इस खरीदारी की सपोर्ट से सेंसेक्स की चाल में कुछ देर के लिए सुधार होता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स गिर कर 76,358.73 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का रुख बनता हुआ नजर आया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,064.42 अंक की कमजोरी के साथ 76,431.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 180.70 अंक टूट कर 23,996.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 23,872 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे कुछ देर के लिए इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया।

हालांकि खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक नहीं चल सका। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 346.30 अंक की गिरावट के साथ 23,831.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,496.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 181.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,177.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

चक्रासन : चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास...
लाइफस्टाइल 
  जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

भरवां बैंगन बनाने की विधि

भरवां बैंगन :आपने भरवां बैंगन की सब्जी तो खाई होगी लेकिन क्या आपने महाराष्ट्रीयन स्टाइल इस सब्जी का स्वाद चखा...
खाना पकाना 
भरवां बैंगन बनाने की विधि

मौसम 7 जुलाई: आज 21 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

नई दिल्ली। मौसम 7 जुलाई 2026: देश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग तक मानसून का जोरदार प्रहार शुरू...
राष्ट्रीय 
मौसम 7 जुलाई: आज 21 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

 फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा

वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के मुखिया हैं लेकिन उनका शासन और उनकी शैली...
अंतर्राष्ट्रीय 
 फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा

आज का राशिफल 7 जुलाई 2026 , जानें किस राशि को मिलेगा सच्चा प्यार 

मेष   दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बन वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 7 जुलाई 2026 , जानें किस राशि को मिलेगा सच्चा प्यार 

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल