पिरोजशा होंगे गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरपर्सन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गोदरेज :गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने सोमवार को नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की। इसके तहत पिरोजशा गोदरेज इस साल अगस्त में नादिर गोदरेज से ग्रुप के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नादिर गोदरेज नियोजित पीढ़ीगत उत्तराधिकार के तहत मानद अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। ग्रुप में नेतृत्व स्तर पर अन्य बदलाव भी किए गए हैं। पिरोजशा ने कहा, ''ये क्षण जिम्मेदारी और सौभाग्य दोनों का है। हमें पीढ़ियों से चली आ रही एक उल्लेखनीय विरासत मिली है और अब हमारा काम उन मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए महत्वाकांक्षा के साथ इसे आगे बढ़ाना है जो हमें परिभाषित करते हैं।'' 

अगस्त, 2026 में 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे नादिर गोदरेज
बयान में कहा गया है कि नादिर अगस्त, 2026 में 75 साल के होने के बाद रिटायर होंगे। वो उस समय गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हट जाएंगे। वे सोमवार से एस्टेक लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से हट गए हैं। ग्रुप में कई दशक तक सेवा दे चुके नादिर ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि अगली पीढ़ी के नेतृत्व में ग्रुप अपने मूल्यों पर अडिग रहते हुए लगातार प्रगति करता रहेगा।'' 

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक और निफ्टी 48 अंक टूटा ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक और निफ्टी 48 अंक टूटा

नादिर के बड़े भाई आदि और परमेश्वर गोदरेज के बेटे हैं पिरोजशा
नादिर के बड़े भाई आदि और परमेश्वर गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज को चेयरपर्सन पद के लिए नॉमिनेट किया गया है। वे 14 अगस्त से गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (जीआईजी) और गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन का पदभार ग्रहण करेंगे। बयान में कहा गया है कि वे गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज कैपिटल और गोदरेज वेंचर्स के चेयरपर्सन बने रहेंगे। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि नादिर के बेटे बुर्जिस गोदरेज, गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार संभालेंगे और 14 अगस्त से गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे।

ग्रुप में नेतृत्व स्तर पर और भी कई बदलाव
बयान में कहा गया है कि बुर्जिस ने एस्टेक लाइफसाइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और वे इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बुर्जिस ने कहा, ''हमारा ध्यान एक मजबूत गोदरेज एग्रोवेट के निर्माण पर होगा, जो सतत विकास को गति प्रदान करते हुए हमारे सभी व्यवसायों में क्रियान्वयन को और बेहतर बनाएगा।'' गोदरेज केमिकल्स के सीईओ विशाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से एस्टेक लाइफसाइंसेज का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान में एस्टेक लाइफसाइंसेज के मुख्य परिचालन अधिकारी अरिजीत मुखर्जी को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा। 

2024 में गोदरेज फैमिली के बीच बंट गया था बिजनेस
बताते चलें कि गोदरेज फैमिली का 2024 में सौहार्दपूर्ण विभाजन हुआ और वे दो भागों में बंट गए और गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के साथ ही गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का गठन हुआ। भाइयों आदि और नादिर को गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप मिला, जो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विस और केमिकल बिजनेस में है जबकि उनके चचेरे भाई जमशेद गोदरेज और स्मिता कृष्णा को गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप मिला, जिसकी एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी के सेक्टरों में हिस्सेदारी है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

शाहजहांपुर। जनपद मे मंगलवार को मदरसा अत्त्तारिया तारीन जलाल नगर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मदरसे के बच्चो...
मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला...
मध्य प्रदेश 
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

किशनगंज। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को जिलेभर में प्रस्तावित जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न...
बिहार 
मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में इंद्राना-पनागर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

उत्तर प्रदेश

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...
उत्तर प्रदेश 
नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी