एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन वाले घरों की पहचान में जुटी सरकार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एलपीजी कनेक्शन:सरकार उन घरों की पहचान कर रही है जिनके पास एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) दोनों कनेक्शन हैं। यह कदम ड्यूल कनेक्शन के दुरुपयोग को रोकने और सब्सिडी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पिछले महीने एक आदेश जारी कर पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी कनेक्शन रखना अनिवार्य रूप से बंद कर दिया था। 14 मार्च को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

सरकार हो गई है सख्त
यह संशोधन “लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर, 2000” में किया गया है, जिसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को बढ़ावा देने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधाओं के बीच एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए उठाया गया है। नए नियमों के तहत तेल कंपनियों और उनके डीलरों को ऐसे उपभोक्ताओं को नया एलपीजी कनेक्शन देने या सिलेंडर रिफिल करने की अनुमति नहीं होगी, जिनके पास पहले से पीएनजी कनेक्शन है।

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

43,000 से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं ने कर चुके सरेंडर
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अब तक 43,000 से अधिक ऐसे एलपीजी उपभोक्ता, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन भी था, अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसे “कम संख्या” बताते हुए कहा कि उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ेगी। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था उन घरों को प्राथमिकता देने के लिए है, जिनके पास पाइप्ड गैस की सुविधा नहीं है।

नई एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर रोक
भारत अपनी जरूरतों का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है। हाल के वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया में आपूर्ति बाधाओं के चलते ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिससे सरकार को वितरण व्यवस्था में बदलाव करने पड़े हैं। इसी वजह से कुछ क्षेत्रों में औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए गैस आपूर्ति घटाई गई है और होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक संस्थानों को एलपीजी की उपलब्धता भी सीमित की गई है। सरकार ने नई एलपीजी कनेक्शन जारी करना भी फिलहाल रोक दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत आवेदक 24 घंटे ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी चेन्नई। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

30 मि.ली. से अधिक मात्रा की सभी दवा को शेड्यूल के तहत नहीं मिलेगी छूट नई दिल्ली। अब बाजार में...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा