वित्त मंत्रालय ने बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई को किया अधिसूचित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को स्वचालित मार्ग के तहत बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अधिसूचित कर दिया है, जो पिछले 74 फीसदी की सीमा को प्रतिस्थापित करती है।

वित्त मंत्रालय की ओर से 2 मई 2026 को स्वचालित मार्ग के तहत बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की अधिसूचना जारी की गई है, जो पिछले 74 फीसदी की सीमा को प्रतिस्थापित करती है।

यह नियम सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानून संशोधन) विधेयक-2025 के तहत आया है, जिसका उद्देश्य विदेशी पूंजी, तकनीक और बेहतर उत्पाद लाना है। हालांकि एलआईसी के लिए यह सीमा 20 फीसदी ही रहेगी।

अधिसूचना के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण लिखत) (द्वितीय संशोधन) नियम-2026 के अनुसार बीमा कंपनियों और ब्रोकरों सहित बिचौलियों में स्वचालित मार्ग के तहत 100 फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति होगी। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के लिए ये सीमा 20 फीसदी तय की गई है।

उल्लेखनीय है कि संसद ने दिसंबर 2025 में सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानून संशोधन) विधेयक-2025 को पारित किया था। इसने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को पहले के 74 फीसदी से बढ़ाकर स्वचालित मार्ग के तहत 100 प्रतिशत करने का रास्ता साफ किया है।

हफ्ते भर बाद फिर शुरू हुई EPFO की वेबसाइट! ये खबर भी पढ़े : हफ्ते भर बाद फिर शुरू हुई EPFO की वेबसाइट!

राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून बन गया था। इसके बाद फरवरी 2026 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई को अधिसूचित किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में आज सार्वजनिक दर्शन पर रोक, अंतिम तैयारियां तेज

आज श्रीमंदिर परिसर में रथ यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न भुवनेश्वर। विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा से एक दिन...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म 
रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में आज सार्वजनिक दर्शन पर रोक, अंतिम तैयारियां तेज

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से अंतरराज्यीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

आठ मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद कोलकाता। उत्तर 24 परगना के नैहाटी में ऑनलाइन ठगी...
पश्चिम बंगाल 
नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिजनौर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

वारदात के बाद हमलावर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से अंतरराज्यीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिजनौर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

वारदात के बाद हमलावर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

यूपी में दबंगों का तांडव! बीच सड़क में युवक के दोनों हाथ काट डाले, भाजपा नेता पर आरोप 

घात लगाए बैठे दबंगों ने घेरकर युवक पर किया जानलेवा हमला महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में दबंगों का तांडव! बीच सड़क में युवक के दोनों हाथ काट डाले, भाजपा नेता पर आरोप