एक बार फिर 700 अरब डॉलर के पार पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण डांवाडोल हो रही वैश्विक अर्थव्यवस्था के माहौल में भारत के लिए आर्थिक मोर्चे से एक अच्छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर 700 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 3.825 अरब डॉलर बढ़ कर 700.946 के स्तर पर पहुंच गया। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई यह वृद्धि लगातार दूसरे सप्ताह दर्ज की गई है। इससे पहले तीन अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.063 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 697.121 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उपलब्ध कराई की जानकारी के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का है, जो इस सप्ताह 3.127 अरब डॉलर बढ़कर 555.983 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राएं भी शामिल हैं।

इसी तरह इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखे विशेष आहरण अधिकार (स्पेशल ड्राइंग राइट) में भी 5.60 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद ये बढ़ कर 18.763 अरब डॉलर हो गया है।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

देश के स्वर्ण भंडार की बात करें तो 10 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के बाद देश के स्वर्ण भंडार में 60.10 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह इस सप्ताह देश के स्वर्ण भंडार की कीमत 121.343 अरब डॉलर हो गई है।

10 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में 700 अरब डॉलर के स्तर को पार करने के पहले इस साल 27 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में देश क विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था।

हालांकि, मार्च के महीने में जियो पॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण इसमें कुछ गिरावट भी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा