बीएसएनएल का बढ़ा राजस्व, ईबीआईटीडीए 7,000 करोड़ रुपये के करीब, ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का राजस्व पिछले दो वर्षों में करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये से 25,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमूर्त परिसंपत्तियों की लागत घटाने से पहले की कमाई (ईबीआईटीडीए) 50 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 7,000 करोड़ रुपये हो गया है।

संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि स्वदेशी 4जी तकनीक, टावर और ग्रामीण कनेक्टिविटी विस्तार के कारण बीएसएनएल ने वित्तीय और परिचालन स्तर पर बड़ा सुधार दर्ज किया है।

बीएसएनएल ने कार्य संस्कृति, टावरों की स्थिति और पुरानी अवसंरचना जैसी समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से दूर किया है। कंपनी ने निजी क्षेत्र जैसी जवाबदेही और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में पहले टावर अपटाइम केवल 75 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 95 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया।

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में ये खबर भी पढ़े : घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

इसके लिए 50,000 टावरों में बैटरियां बदली गईं, पावर प्लांट उन्नत किए गए और पुराने केबल बदले गए। साथ ही, प्रत्येक सर्किल और राज्य स्तर पर नए मोबाइल कनेक्शन और एंटरप्राइज कारोबार के लक्ष्य तय किए गए।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने एक वर्ष के भीतर एक लाख टावरों पर स्वदेशी 4जी तकनीक शुरू की है। भारत अब गहरी स्वदेशी 4जी तकनीक विकसित करने वाले दुनिया के पांच देशों में शामिल हो गया है।

डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि लोगों का भरोसा वापस जीतने के लिए बीएसएनएल निजी कंपनियों की तुलना में सस्ती दरों पर सेवाएं दे रहा है। डाकघरों के माध्यम से एक रुपये के सिम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया पोस्ट के जरिए घर-घर जाकर बीएसएनएल सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश के लगभग 35,000 गांव लंबे समय तक दूरसंचार सेवाओं से वंचित थे। अब तक लगभग 25,000 टावर लगाए जा चुके हैं और 10,000 अन्य टावरों पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर लगने से लोग तेजी से पुलिस और प्रशासन से संपर्क कर पा रहे हैं, जिससे वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सुधारने में मदद मिली है।

राज्य मंत्री ने बताया कि भारतनेट परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों तक उच्च गति फाइबर नेटवर्क पहुंचाने के लिए लगभग 1.40 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 15 लाख ग्रामीण घर जुड़े हैं और पहले चरण में 1.5 करोड़ घरों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. पेम्मासानी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में संचार अवसंरचना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में बीएसएनएल को “विश्वसनीय, गर्व का विषय और लाभकारी” कंपनी बनाने का लक्ष्य है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील