जालसाजी करने वाला इनामिया पकड़ा गया 

जालसाजी करने वाला इनामिया पकड़ा गया 

पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्रोई एवं  स०हा०पु० अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी  कैंट  सुश्री अंशिका वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता 

×गोरखपुर,अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्रोई के कुशल मार्ग निर्देशन एवं  स०हा०पु० अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैष्ट सुश्री अंशिका वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक  संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उनि० अनीश कुमार शर्मा थाना एम्स जनपद गोरखपुर मय एसओजी टीम व थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर  27 अप्रैल 2024 को समय 10.30 बजे गोलमुख नियर हुड्‌डा सिटी मेट्रो आफिस के पास, गुड़गाँव, हरियाणा से मु0अ0सं0 203/2023 घारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना एम्स जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त वांछित इनामिया अभियुक्त भास्वर शर्मा उर्फ बिडू पुत्र वरिन्द्र प्रताप शर्मा निवासी सी 224 सेक्टर बी सैनिक बिहार नन्दानगर थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त जानकारी स्वयं पत्रकार वार्ता के दौरान शहर कप्तान कृष्ण कुमार विश्रोई नें दी,

---------
घटना का विवरण:-

प्रकरण 1. वादी मुकदमा  अजय वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा नि० बसन्तपुर बाना तरकुलवा जनपद देवरिया से उनकी लड़की का नर्सिंग में एडमीशन कराने के नाम पर फर्जी एडमीशन कार्ड देकर अभियुक्त भास्वर शर्मा द्वारा 4 लाख 90 रूपया लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2023 धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया है। प्रकरण 2. बादी मुकदमा  अजय वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा नि० बसन्तपुर थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को जनपद देवरिया के तरकुलवा कस्बे में शराब के माडल शाप दुकान का ठेका दिलाने के नाम पर जिला आबकारी अधिकारी के नाम से फर्जी दुकानम का लाइसेंस देते हुए कुल 4 लाख 90 हजार रूपये लिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2023 भार 406, 420, 467, 468, 471 भादवि0 पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण 3. वादी मुकदमा  अवधेश जायसवाल पुत्र रामायन जायसवाल निवासी ग्राम बसंतपुर पोस्ट रामपुरगढ़ घाना तरकुलक जनपद देवरिया के बच्चों को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर पुलिस महानिदेशक कोटे से भर्ती कराने के नाम पर व पुलि महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर वादी मुकदमा से 5 लाख रूपये खाते से एवं 6 लाख रूपये नगद लिन गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 157/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 पंजीकृत कि गया।
प्रकरण 4. आवेदक नन्दलाल वर्मा पुत्र स्व० राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट सिकच जनपद कुशीनगर से उनके लड़को एम०बी०बी०एस० में एडमीशन एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये लिया गया। 
----------
अपराधिक इतिहास/ बरामदगी:-

भास्वर शर्मा उर्फ विड्डू पुत्र वीरेन्द्र प्रताप शर्मा निवासी सी 224 सेक्टर बी सैनिक बिहार नन्दानगर थाना एक जनपद गोरखपुर

मु०अ०सं० 203/2023 धारा 406, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना एम्स जनपद गोरखपुर मु०अ०सं० 157/2023 पारा 419, 420, 467, 468, 471 भाववि० थाना एम्स जनपद गोरखपुर

-------
गिरफ्तारी का स्थान /समयः-

> गोलसुख नियर हुड्‌डा सिटी मेट्रो आफिस के पास, गुड़गाँव, हरियाणा, दिनांक 27.04.2024, समय 10.30 बजे

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनीश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी झरना टोला, थाना एम्स जनपद गोरखपुर,हे0का0 राम इकबाल राव, एसओजी शाखा, गोरखपुर,हे0का0 करूणापति तिवारी, एसओजी शाखा, गोरखपुर, का० विकास कुमार यादव, थाना एम्स जनपद गोरखपुर शामिल रहें,

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News