टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

टीवी पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पति विवेक दहिया भी साथ थे। उनकी पीआर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की जानकारी दी है कि दिव्यांका का इलाज चल रहा है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका लाइव कैंसिल किया जा रहा है, क्योंकि विवेक उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। एक्ट्रेस के साथ हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी स्टोरी में दिव्यांका की बाजू का एक्स-रे शेयर किया गया है। उसमें लिखा है, “दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जानकारी मिली है वो सुरक्षित हाथों में हैं।” कुछ दिनों पहले दिव्यांका की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के बाद दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने लिगामेंट सर्जरी के बारे में जानकारी दी कि कैसे उनकी लिगामेंट सर्जरी हुई और उसके बाद वह कैसे ठीक हो रही हैं। अब दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद फैंस भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Tags:

About The Author

Latest News

डीईओ ने गांधी उद्यान में सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ डीईओ ने गांधी उद्यान में सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी उद्यान में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सेल्फी...
सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने किया नामांकन
चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं, दिलीप श्रीवास्तव ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का हाथ
डीईओ ने मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने को ले व्यापारियों संग की बैठक
पूर्वांचल के दो दिग्गजों ने मिलाया हाथ,राकेश चतुर्वेदी ने दिया भाजपा को समर्थन
निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष की दबंगई भाजपा नेता की जमकर की पिटाई।