राखी सावंत को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली राहत, टली गिरफ्तारी

राखी सावंत को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली राहत, टली गिरफ्तारी

मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी की वजह से खबरों में हैं। उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के मामले में राखी को मुंबई के सेशन कोर्ट से राहत मिल गई है। राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में सामने आया था। राखी सावंत पर आदिल खान दुर्रानी ने उनके निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को हुई सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी। इससे पहले राखी सावंत ने आदिल खान पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। राखी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उन्होंने उसके निजी वीडियो लीक किए हैं।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कमलेश महामंत्री, सुजीत कायस्थ सेवा ट्रस्ट के बने सचिव  कमलेश महामंत्री, सुजीत कायस्थ सेवा ट्रस्ट के बने सचिव
बस्ती - शुक्रवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में उनके रौतापार स्थित आवास पर...
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के समर्थन में राष्ट्रीय कवि संगम ने किया शंखनाद
8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति