अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का सौ साल की उम्र में निधन, विवादों से रहा गहरा नाता

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का सौ साल की उम्र में निधन, विवादों से रहा गहरा नाता

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हेनरी किसिंजर का बुधवार को कनेक्टिकट स्थित आवास पर 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें राजनेता व सफल राजनयिक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कई किताबें लिखीं। जर्मनी में पैदा हुए किसिंजर, यहूदियों के खिलाफ नाजी अभियान से पूर्व परिवार सहित अमेरिका आ गए थे। आगे चलकर 1943 में अमेरिकी नागरिक बने और कई अहम वैश्विक घटनाक्रमों में अमेरिकी गतिविधि का प्रमुख हिस्सा रहे। वियतनाम के साथ शांति समझौते में हेनरी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

हालांकि वे कई बड़े विवादों में भी रहे जिसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनपर आरोप था कि उन्होंने बांग्लादेश के लोगों के नरसंहार में पाकिस्तान का साथ दिया था। उन्होंने इराक पर अमेरिका के हमले में जॉर्ज बुश सरकार का समर्थन किया था। चीन के साथ अमेरिकी संबंधों के हिमायती किसिंजर को चीन के साथ अमेरिका की कूटनीतिक वार्ता की शुरुआत का श्रेय दिया जाता है। किसिंजर को 1973 में शांति का नोबेल पुरस्कार देने की पेशकश हुई, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। नोबेल पुरस्कार चयन के लिए यह सबसे विवादास्पद घटनाक्रम माना जाता है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली । भारत और पाकिस्‍तान में बढ़ते तनाव के बीच एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।...
हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद