बैंगन, मिर्च और टमाटर की रोपाई से पहले जान लीजिए जरूरी बातें

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बैंगन, मिर्च और टमाटर :बैंगन, मिर्च और टमाटर किसानों के लिए प्रमुख सब्जियों में शामिल हैं. इन फसलों की खेती से किसान अच्छी आमदनी हासिल कर सकता है, लेकिन बेहतर उत्पादन के लिए केवल अच्छी किस्म के बीज का चुनाव ही पर्याप्त नहीं होता. रोपाई से पहले खेत की तैयारी से लेकर पौधों की गुणवत्ता और रोपाई की दूरी तक कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. छोटी सी लापरवाही आगे चलकर पौधों की बढ़वार और उत्पादन को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं बैंगन, मिर्ची और टमाटर की रोपाई में किन चिजों का ध्यान रखना होता है.

सबसे पहले तैयार करें खेत
रोपाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करके मिट्टी को भुरभुरी बनाना चाहिए. खेत में पानी जमा होने की समस्या हो तो जल निकासी की उचित व्यवस्था करना चाहिए. बैंगन, मिर्च और टमाटर के पौधों को लंबे समय तक पानी भरी जमीन पसंद नहीं होती. वहीं सड़ी हुई जैविक खाद या अच्छी तरह तैयार कम्पोस्ट को खेत की तैयारी के समय मिट्टी में मिलाएं, इससे मिट्टी की संरचना और उसकी जलधारण क्षमता बेहतर होने में मदद मिलती है.

घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल ये खबर भी पढ़े : घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

स्वस्थ पौधों का ही करें चयन
रोपाई के लिए पौधों का चुनाव करते समय विशेष सावधानी बरतें. पौधे स्वस्थ, मजबूत और रोग के स्पष्ट लक्षणों से मुक्त होने चाहिए. बहुत कमजोर, पीले या कीट से प्रभावित पौधों को खेत में लगाने से बचना चाहिए.


रोपाई का समय और दूरी रखें सही
बैंगन, मिर्च और टमाटर की रोपाई स्थानीय मौसम, किस्म और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार की जाती है. इसलिए अपने इलाके के कृषि विशेषज्ञ या कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह के अनुसार समय का चयन करना बेहतर होता है. पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखना भी जरूरी है. बहुत ज्यादा घनी रोपाई करने से पौधों के बीच हवा का संचार कम होता है और रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

रोपाई के समय इन बातों का रखें ध्यान
रोपाई के समय मिट्टी में पर्याप्त नमी होनी चाहिए. रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें, ताकि पौधें को नई जगह पर स्थापित होने में मदद मिले. शुरुआती दिनों में खेत का नियमित निरीक्षण करें. रोपाई के बाद पौधों को जरूरत के अनुसार ही पानी दें. जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ों को नुकसान होता है, जबकि पानी की कमी से पौधों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद