स्नेक प्लांट लगाने के फायदे, घर के अंदर या बाहर कहां लगाएं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

स्नेक प्लांट : आजकल लोगों को गार्डनिंग का काफी शौक है। लोग घर के अंदर और बाहर कई तरह के पौधे लगाकर रखते हैं। फ्लैट्स में इनडोर प्लांट की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है और हवा भी साफ होती है। इनडोर प्लांट में कम देखभाल करने वाला पौधा स्नेक प्लांट है, ये प्लांट आसानी से कहीं भी ग्रो कर जाता है। इनडोर प्लांट दिखने में साफ सुथरा और खूबसूरत लगता है। आइये जानते हैं घर में स्नेक प्लांट लगाने के फायदे क्या है और इसे घर के अंदर या बाहर कहां लगाना अच्छा होता है?

स्नेक प्लांट के फायदे
हवा को शुद्ध करे-  अगर आपके घर में स्नेक प्लांट है तो ये घर की हवा को शुद्ध करता है। ये एयर प्यूरिफायर प्लांट की लिस्ट में आता है। जो हवा से जहरीले प्रदूषक तत्वों को निकालने में मदद करता है। स्नेक प्लांट हवा से फॉर्मलडिहाइड, बेंजीन और जाइलीन को फ़िल्टर करता है।

सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो ये खबर भी पढ़े : सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

ऑक्सीजन छोड़ता है- स्नेक प्लांट रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। जबकि अधिकतर पौधे रात में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। इसलिए स्नेक प्लांट को बेडरूम में रखना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे कमरे में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है।

मानसिक तनाव कम- जब आप घर में पेड़ पौधे लगाकर रखते हैं तो इससे घर में पॉजिटिविटी आती है। घर का हरा-भरा माहौल दिल और दिमाग को शांत करता है। साफ हवा में सांस लेने से तनाव कम होता है और मेंटल हेल्थ में सुधार आता है।

धन और सुख-समृद्धि- स्नेक प्लांट भी लकी प्लांट की लिस्ट में आता है। वास्तु के हिसाब से स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा देता है। घर की दक्षिण-पूर्व या पूर्व दिशा में स्नेक प्लांट लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

स्नेक प्लांट कहां लगाएं
स्नेक प्लांट आसानी से उगने वाला और बहुत लो मेंटिनेंस वाला पौधा है। आप इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। स्नेक प्लांट को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। मिट्टी सूखने पर ही इसमें पानी डालना होता है। हालांकि ये पौधा सिर्फ पानी में नहीं उगलता है। स्नेक प्लांट की पत्तियां काफी लंबी हो जाती हैं और गर्मियों में इसमें नई जड़ें पत्ते के रूप में पनपने लगती हैं। आप चाहें तो नए और छोटे पत्तों को किसी दूसरे गमले में भी लगा सकते हैं। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूपी में EV की बढ़ती संख्या से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की तेजी से बढ़ती संख्या अब बिजली व्यवस्था के लिए नई चुनौती बनती...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
यूपी में EV की बढ़ती संख्या से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

सम्राट सरकार को चाहिए 80 एकड़ जमीन, राजीवनगर में हवाई सर्वेक्षण कर 65 एकड़ किया गया चिन्हित

जिला प्रशासन ने तोड़ा था 65 मकान व बाउंड्री, 2022 के बाद बने 2000 से अधिक मकान, गूगल अर्थ से...
सम्राट सरकार को चाहिए 80 एकड़ जमीन, राजीवनगर में हवाई सर्वेक्षण कर 65 एकड़ किया गया चिन्हित

पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट पर भी सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिन में मांगा जवाब

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट के प्रसार को लेकर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट पर भी सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिन में मांगा जवाब

₹13,000 करोड़ की विजिंजम पोर्ट डील में क्या है कानूनी पेंच? जानिए SEBI और केरल सरकार की भूमिका

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। केरल के विजिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह में अडानी पोर्ट्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी दुनिया की सबसे बड़ी कंटेनर शिपिंग...
राज्य 
₹13,000 करोड़ की विजिंजम पोर्ट डील में क्या है कानूनी पेंच? जानिए SEBI और केरल सरकार की भूमिका

मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

उत्तर प्रदेश

यूपी में EV की बढ़ती संख्या से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की तेजी से बढ़ती संख्या अब बिजली व्यवस्था के लिए नई चुनौती बनती...
टेक-मित्र  उत्तर प्रदेश 
यूपी में EV की बढ़ती संख्या से बिजली व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)  आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के आगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु रूट डायवर्जन प्लान

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

मुरादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार की...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान

महोबा। उत्तर प्रदेश की महोबा पुलिस ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा किया है। किराए को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
महोबा में ई-रिक्शा चालक हत्या का खुलासा: किराए के विवाद में तीन नाबालिगों ने ली जान