आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सुलतानपुर कोर्ट में किया सरेंडर, रिहा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सुलतानपुर कोर्ट में किया सरेंडर, रिहा

सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुलतानपुर जिले के एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर किया। इसके बाद संजय सिंह की तरफ से जमानत अर्जी पेश की गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद संजय सिंह को जमानत एवं निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

संजय सिंह एवं उनके समर्थकों के खिलाफ 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के आरोप में केस दर्ज कराया था। चार्जशीट के बाद मुकदमे में अन्य आरोपित जमानत पर हैं जबकि संजय सिंह के हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था।उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के दौरान संजय सिंह ने बंधुआंकला थाना क्षेत्र के हसनपुर इलाके में बिना अनुमति के चुनावी जनसभा की थी। इसके बाद संजय सिंह व अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।

Tags: Sultanpur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल