भीषण गर्मी के कारण शहर में जानवरों के लिए प्यास बुझाना होता है मुश्किल- राम विलास यादव

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष ने निरीह प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए शहर में रखवाए हौदे

भीषण गर्मी के कारण शहर में जानवरों के लिए प्यास बुझाना होता है मुश्किल- राम विलास यादव

पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित रखने में पालतू जानवरों एवं अन्य जीव-जंतुओ का भी रहता है बराबर योगदान

रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने निरीह प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए शहर में कई स्थानों पर हौदे रखवाए। भीषण गर्मी के कारण शहर क्षेत्र में जानवरों के लिए अपनी प्यास बुझाना अत्यंत मुश्किल होता है। जिसके लेकर राम विलास यादव द्वारा रखवाए गए हौदों से प्रतिदिन सैकड़ों जानवरों के लिए प्यास बुझाना आसान हो जाएगा। राम विलास यादव ने कहा आज पर्यावरण दिवस है 72109f29-f472-489b-a2e1-bf96553b064b ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें जानवरों की भूख-प्यास का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही राम विलास यादव ने कहा कि दुनिया के सभी धर्मों के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है चाहे प्यासा कोई व्यक्ति हो या फिर कोई जानवर। मैंने उन्हीं स्थानों पर हौदे रखवाए जहाँ पर लोगों ने हौदो में जल भरने एवं हौदों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली है। शहर के गोरा बाजार, कृष्णा नगर,  इंदिरा नगर,आचार्य द्विवेदी नगर, अहिया पुर,नारायण नगर बस्तेपुर आदि मोहल्लों में में हौदे रखवाए गए इस पुण्य कार्य में राम विलास यादव के साथ संजय यादव, सुमित यादव, एडवोकेट अश्वनी वर्मा , आर्या कुमार,  ऋषभ कुमार, प्रवेश आदि लोग उपस्थित रहे।298bd99a-9b5b-4993-89ca-b7cb31f68f62

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां