मनोज जारांगे ने आरक्षण विरोधियों को चुनाव में पराजित करने का मराठा समाज से किया आह्वान

मनोज जारांगे ने आरक्षण विरोधियों को चुनाव में पराजित करने का मराठा समाज से किया आह्वान

मुंबई। मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने शुक्रवार को मराठा मतदाताओं से मराठा आरक्षण के विरोधियों को चुनाव में पराजित करने की अपील की है। जारांगे ने कहा कि मराठा आरक्षण विरोधियों को ऐसा सबक सिखाना है, ताकि वे अगले पांच चुनाव तक उम्मीदवार बनने की हिम्मत न कर सकें। मनोज जारांगे पाटिल ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव गोरी गांधारी में परभणि संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान किया। इसके बाद जारांगे ने पत्रकारों से कहा कि मैंने मराठा मतदाताओं से कहा कि वे किसी को भी वोट दें, क्योंकि समुदाय की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। मराठा समुदाय को उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो सगे संबंधियों के अध्यादेश के पक्ष में हैं और जो इसके विरोध में उसे मतदान न करें। मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि हालांकि हमने उम्मीदवार नहीं दिया है, हमने समर्थन भी नहीं दिया है, लेकिन मराठा विरोधियों की पराजय में भी हमारी जीत है। पाटिल ने कहा कि अगर 6 जून तक आरक्षण नहीं दिया गया तो हम देने वाले बन जाएंगे, मैं भी विधानसभा मैदान में रहूंगा। मेरे कहने का मतलब था कि महाविकास अघाड़ी और महायुति के नेता एक ही हैं लेकिन दोनों ने मिलकर हमें आरक्षण नहीं दिया।


Tags:

About The Author

Latest News

बस और ट्रक की हुई भिड़ंत में 8 लोग हुए घायल बस और ट्रक की हुई भिड़ंत में 8 लोग हुए घायल
बस्ती - नेशनल हाईवे पर फुटहिय ओवर ब्रिज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। सवारी से भरी बस सरैया नवीन...
चिकित्सक समाज का रीढ़ है, बुद्धिजीवी और मार्गदर्शक हैं - विवेकानंद मिश्र
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया को काबू कर देश में तांडव कर रही भाजपा - रामप्रसाद चौधरी
साहित्यकारों, कवियो ने उल्लास के साथ मनाया बस्ती का 159 वां स्थापना दिवस
आबकारी विभाग ने 50 किलोग्राम लहन की नष्ट
20 मई मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित: डीईओ