प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के जमीन घोटाला केस में झामुमो नेता अंतू तिर्की समेत चार को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के जमीन घोटाला केस में झामुमो नेता अंतू तिर्की समेत चार को गिरफ्तार किया

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के बहुचर्चित जमीन घोटाला केस में आज (बुधवार) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतु तिर्की, प्रियरंजन सहाय, रियल एस्टेट कारोबारी विपिन सिंह एवं इरशाद को गिरफ्तार किया है। इनके ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापा मारा गया था। इन सभी को देररात रांची स्थित ईडी कार्यालय लाया गया। पूछताछ की गई। इसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। ईडी ने अंतू तिर्की के बरियातू मेडिकल चौक स्थित आवास, विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकानों के साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय और कपड़ा कारोबारी इरशाद के ठिकाने पर छापा मारा था। इस केस में निदेशालय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनवरी में गिरफ्तार कर चुका है। हेमंत फिलहाल राजधानी रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। ईडी ने इसके बाद भानु प्रताप प्रसाद और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया। ईडी अफसर सोरेन के खिलाफ रांची में 8.86 एकड़ जमीन हासिल करने से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। ईडी ने मंगलवार को अफशार अली गिरफ्तार किया था। अली पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में न्यायिक हिरासत में है। अफशार अली पर आरोप है कि वह हेमंत सोरेन और राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामले के मुख्य आरोपित के साथ मिला हुआ है।

 

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 किन जातकों की दिक्कतें दूर होंगी आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 किन जातकों की दिक्कतें दूर होंगी
आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024 मेष व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है।  दफ्तर में आपका प्रदर्शन शानदार...
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।