मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर ने भरा पर्चा
By Harshit
On
लखनऊ। केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर ने सोमवार को मोहनलालगंज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कौशल किशोर ने कहा कि बीजेपी के समर्थन में देश की जनता उमड़ पड़ी है।
इतना ही नहीं अपना दल, राष्टद्द्रीय लोक दल, सुभासपा पार्टी के लोग भी भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। बता दें कि सोमवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भारी जन सैलाब उमड़ा। भाजपा के विकास रथ में ही केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर भी सवार थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा कई वरिष्ठद्द नेता मौजूद रहे।
About The Author
Latest News
मुख्यमंत्री समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी माधवी राजे सिंधिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
16 May 2024 23:57:43
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं पार्टी के...