इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत - डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी
On
बस्ती - समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा बस्ती में भाजपा प्रत्याशी का गठबंधन प्रत्याशी से सीधा मुकाबला है। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर भारत बनेगा, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।इससे महिलायें भी आत्मनिर्भर होगी और उनकी योग्यता क्षमता का देश को लाभ मिलेगा। डा. सुरेन्द्र ने कहा अग्निवीर योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है, इसे इण्डिया गठबंधन की सरकार ही बंद कर सकती है। सरकार बनते ही 100 दिनों के भीतर सरकारी नौकरियों के 30 लाख रिक्त पद भरे जायेंगे। डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा घोषणा पत्र ही इण्डिया गठबंध की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिये मतदाता को सोच समझकर वोट करना होगा। मजबूत लोकतंत्र के लिये हर वोट महत्वपूर्ण है।
Tags:
About The Author
Latest News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल और परसों झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे
16 May 2024 14:59:35
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल और परसों झारखंड के चुनावी...