मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी ने गुरुवार की रात राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। अपनी मां को खोने के बाद चार दिन में चार लाख का बिल अस्पताल द्वारा बनाए जाने पर मंत्री राजभर ने सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि मां की 22 दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने थी और उनका उपचार चल रहा था। चार दिन पूर्व उन्हें दोनों बेटे अरविन्द राजभर व अरुण राजभर से कहा कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दो। उन्होंने यहां पर मेदांता अस्पताल में चार दिन पूर्व उन्हें भर्ती कराया। जहां उनकी मौत के बाद मात्र चार दिनों में चार लाख का लम्बा-चौड़ा बिल थामा दिया गया।

मंत्री राजभर ने अस्पताल प्रबंधन के बिल पर सवाल खड़ा करते हुए उपचार में भी बिना आरोप लगाए ही कहा कि मां यहां बोलते हुए आई थी। अस्पताल में चार दिन में चार लाख का बिल बना दिया लेकिन मां को होश तक नहीं आया। अस्पताल में जांच के नाम पर मोटी फाइल बना डाला है।मंत्री द्वारा मां की मौत के बाद बिल को लेकर उठाए गए सवाल के बाद एक बार फिर से मेदांता अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। अस्पताल में पहले भी बिल को लेकर मरीजों के परिजन सवाल उठा चुके हैं। वहीं कई बार तो नोकझोंक तक की नौबत तक पहुंच चुकी हैं।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

एसपी ने निर्वाचन डयूटी हेतु होमगार्डस बल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। एसपी ने निर्वाचन डयूटी हेतु होमगार्डस बल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
रामपुर:ब्रहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत होमगार्डस बल को निर्वाचन डयूटी हेतु ब्रीफिंग...
चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने की बैठक 
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों द्वारा निकाली मतदाता जागरूकता रैली
जनपद के 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के लिए तैयारियां पूर्ण
भगवान परशुराम की शोभायात्रा: प्रेम प्रकाश मिश्रा