पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला: प्रियंका गांधी

युवाओं को रोजगार की जरूरत

पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला: प्रियंका गांधी

रायबरेली। बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला है। मिल रहा है ये अच्छी बात है। आपको वो सरकार चाहिए जो कि रोजगार दे। जब आपके पास रोजगार होगा तो आप खुद ही आत्मनिर्भर बनेंगे। पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बदलने वाला है। जो राजनीतिक दल आपको सिर्फ राशन देने तक ही सीमित कर दे रहा है उसकी नीति ठीक नहीं है।

राजनीतिक जागरुकता की दिलाई याद
प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली में एक राजनीतिक जागरुकता की परंपरा रही है। यहां के किसानों ने 103 साल पहले एक आंदोलन किया था जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू भी शामिल हुए थे और किसानों के साथ गिरफ्तार हुए थे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता ने नेताओं को दंडित भी किया। इंदिरा गांधी को भी हरा दिया लेकिन इंदिरा जी ने हमेशा ही आपका आदर किया और जनता की बात सुनी। आज की सरकार सवाल पूछने वालों का मुंह बंद कर देती है। उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है पर किसानों की बात नहीं सुनती है।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News