भाजपा में शामिल होते ही रश्मि चौधरी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को चांदी का मुकुट पहना दी जीत की अग्रिम बधाई

भाजपा में शामिल होते ही रश्मि चौधरी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को चांदी का मुकुट पहना दी जीत की अग्रिम बधाई

IMG_20240327_204933रुड़की (देशराज पाल)। पिछले लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूत करते आ रहे कांग्रेस के सिपाहियों ने अपने दिल पर पत्थर रखकर बुधवार भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वही कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई रश्मि चौधरी ने तो भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें अग्रिम जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत 6 लाख वोटो से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेंगे।
हरिद्वार लोकसभा सीट से जहां सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा भी पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा लगभग की जा चुकी है। गत दिवस हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नामांकन किये जाने के पश्चात लगातार चुनावी सभाएं की जा रही है। चुनावी सभा में जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही जनसंपर्क किया जा रहा है। वही कांग्रेस व अन्य दलों से पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी जोरशोर से स्वागत हो रहा है। रुड़की नगर में ट्रक यूनियन पर आज हुई त्रिवेंद्र सिंह रावत की चुनावी सभा में लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित दिनेश कौशिक एवं रश्मि चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वॉइनिंग की। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से उनको मजबूती मिलेगी तो, वहीं भाजपा भी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दोनों नेताओं का त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पटका पहनकर स्वागत किया गया तथा रश्मि चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया। कांग्रेस छोड़कर संजय पाल ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता तथा सौरभ भूषण शर्मा के संचालन में हुई। सभा में दर्जा प्राप्त मंत्री विनय रोहिला, डा० कल्पना, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह, सुशील त्यागी, आदेश सैनी, संजीव तोमर, नवीन जैन एडवोकेट, अभिषेक चंद्रा,नरेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, राजेंद्र चौधरी, चौधरी रोबिन सिंह जाखन, डॉ०अनिल शर्मा, सुदेश चौधरी, सागर गोयल,
ध्रुव गुप्ता, सावित्री मंगला, अभिषेक शर्मा आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी की मौत, पिता- पुत्री घायल अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी की मौत, पिता- पुत्री घायल
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम खानपुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक...
घर पर हुई फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? अरबाज खान ने क्या कहा
'तारक मेहता' फेम गुरुचरण का लापता होने से पहले आखिरी मैसेज, मशहूर प्रोड्यूसर ने दी जानकारी
बेटे के जन्म के बाद चिंतित थीं सोनम कपूर, कहा- मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था
बुलढाणा में निजी बस गहरी खाई में गिरी, 28 घायल
अजमेर की एक मस्जिद में मौलाना की हत्या
विमान से मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म को आसानी से जमीन पर उतारने का अभ्यास सफल