विपक्ष ने महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का मौका गंवा दिया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो पाया। सरकार को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला। बिल के पक्ष में 298 विधेयक पड़े और खिलाफ में 230 सांसदों ने वोट किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके पास महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का मौका था लेकिन आपने उसे गंवा दिया। मोदी सरकार, महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अभियान जारी रखेगी।

विपक्ष ने महिलाओं को सम्मान देने का मौका गंवाया
किरेन रिजिजू ने कहा, 'इतने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बिल पर जो नतीजा आया है, देश की महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के इस बिल पर विपक्ष ने साथ नहीं दिया। यह बहुत खेद की बात है। इस ऐतिहासिक पल पर आपके पास एक मौका था, आपने इसे गंवा दिया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार देने का हमारा अभियान जारी रहेगा। हम अधिकार देकर ही रहेंगे।'

श्रीहरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा डाक कांवड़ियों का तांता  ये खबर भी पढ़े : श्रीहरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा डाक कांवड़ियों का तांता

संशोधन विधेयक गिरने के बाद बाकी दो बिलों पर नहीं हुई वोटिंग
उन्होंने ये भी कहा कि संविधान के 131वें संशोधन विधेयक के अलावा, हमारे पास दो अन्य विधेयक भी हैं, जिनका नाम केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 है, जो संविधान के 131वें विधेयक से आंतरिक रूप से संबंधित हैं। इसलिए इसे अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता।

बिल पास कराने के लिए चाहिए थे 352 वोट
गौरतलब है कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर वोटिंग के दौरान लोकसभा में कुल 528 सांसदों ने वोटिंग की। लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों की मौजूदगी के मद्देनजर बिल को दो-तिहाई बहुमत से पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। लेकिन 230 सांसदों ने बिल के खिलाफ वोट किया और इसके पक्ष में महज 298 वोट ही पड़े।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026 : जानें  करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

मेष   दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 23 अगस्त 2026 : जानें  करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार

भोपाल। किसी मासूम बच्चे का घर से बिछड़ जाना केवल एक परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय नहीं,...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!