हिंदू नाबालिग को मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर भगाया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित सम्राट चौक पर एक नाबालिग विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सकिरना गांव निवासी अमरजीत पासवान की पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।


मृतका के पिता अमरजीत पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हिंदू नाबालिग बेटी को करीब डेढ़ महीने पहले एक मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया था। पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने जबरन शादी कर ली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स ये खबर भी पढ़े : अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

पिता के अनुसार, शादी के बाद उनकी बेटी पर लगातार इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं थी और इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।

लड़की ने परिवार से संपर्क नहीं किया
परिजनों के अनुसार, इस दौरान लड़की ने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया, जिससे वे लगातार चिंतित थे। काफी खोजबीन के बाद अब उसकी लाश मिलने से पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ संदिग्ध मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

मृतका की चाची संतोषी देवी ने बताया कि जब लड़की को युवक अपने साथ ले गया था, तब परिवार ने कई बार उसे वापस करने की अपील की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। परिवार ने यह सोचकर सख्त कदम नहीं उठाया कि लड़की अपनी मर्जी से गई होगी, लेकिन अब उसकी मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

वहीं, मृतका के मौसा अरविंद पासवान ने बताया कि घटना के दिन आरोपी युवक घर से भागने की कोशिश कर रहा था। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, तो उसने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए और आरोपी फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल है। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान