केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 9,450 करोड़ रुपये है, जिन्‍हें 2030-31 तक पूरा किया जाना है।

गोरखपुर , प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

ए. खड़गपुर - भद्रक (रानीताल) चौथी लाइन - 173 किमी (पश्चिम बंगाल और ओडिशा)

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’ ये खबर भी पढ़े : ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

बी. भद्रक - हरिदासपुर चौथी लाइन - 75 किमी (ओडिशा)

सी. गुम्मिडिपुंडी - गुडुर तीसरी और चौथी लाइन - 90 किमी (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)

डी. कटक – पारादीप (बडाबन्धा) तीसरी और चौथी लाइन - 72 किमी (ओडिशा)

बढ़ी हुई लाइन क्षमता से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेल की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इन बहु-ट्रैकिंग प्रस्तावों से परिचालन के सुव्यवस्थित होने और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्‍मीद है। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नए भारत के विजन के अनुरूप हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापक विकास के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से मल्‍टी मॉडल कनेक्‍टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्यों के 8 जिलों को कवर करने वाली ये 4 परियोजनाएं भारतीय रेल के वर्तमान नेटवर्क को लगभग 410 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 6,448 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 60 लाख है।

प्रस्तावित क्षमता वृद्धि से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिसमें कुलडीहा वन्यजीव अभयारण्य, भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, मां भद्रकाली मंदिर, मां धमराई मंदिर, पंचलिंगेश्वर मंदिर, तलसारी-उदयपुर और चांदीपुर समुद्र तट, पुलिकट झील, नेलपट्टू पक्षी अभयारण्य, भगवान वीरराघव पेरुमल मंदिर, गदा कुजंगा जगन्नाथ मंदिर, सरला मंदिर, धबलेश्वर मंदिर, ललितगिरि (बौद्ध स्थल) आदि शामिल हैं।

प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, लोहा और इस्पात, कंटेनर, ऑटोमोबाइल, अनाज आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्यक मार्ग हैं। क्षमता वृद्धि कार्यों से प्रति वर्ष 76 मिलियन टन माल ढुलाई की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त होगी। भारतीय रेल के पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन माध्यम होने के कारण यह जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की लॉजिस्टिक्‍स लागत को कम करने में सहायक होगी। साथ ही, यह तेल आयात (लगभग 13 करोड़ लीटर) को कम करेगी और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन (लगभग 65 करोड़ किलोग्राम) को घटाएगी, जो 2.60 करोड़ वृक्षारोपण के बराबर है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...