बिहार के सिवान में अनियंत्रित ट्रक ने छह को रौंदा, तीन की मौत

 बिहार के सिवान में अनियंत्रित ट्रक ने छह को रौंदा, तीन की मौत

सीवान:   अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को बाइक सवार छह लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के आंदर ओवरब्रिज के करीब की है। एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान दिघवारा के भेलाई छपरा निवासी मोहन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह, भगवानपुर के सुधरी निवासी सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार और हुसैनगंज के बलईपुर निवासी अजय शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई हैं। घायल की पहचान हुसैनगंज के जुडकन निवासी स्वर्गीय कपिल भगत के पुत्र देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक सीवान की तरफ से हुसैनगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर छह लोगों को कुचल दिया। इस दौरान तीन बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति साइकिल से घर लौट रहा था जो इस हादसे का शिकार हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
हुगली। जिले के श्रीरामपुर स्थित महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर पुरी के जगन्नाथ धाम की तरह ही नीले रंग...
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद
मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान