आने वाली है ऐसी आयरन बैटरी, लिथियम बैटरी से 80% सस्ती

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। चीन ने एक ऐसी बैटरी तकनीक इजाद की है, जो कि मौजूदा लिथियम-आयन बैटरी से 80 गुना सस्ती है और उससे ज्यादा चल सकती है। यह ऑल-आयरन फ्लो बैटरी तकनीक से संबंधित है। बताया जा रहा है कि यह बैटरी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। ऐसा नहीं है कि यह कोई नई तकनीक है लेकिन अपनी खामियों की वजह से इसे कभी भी लिथियम-आयन बैटरी से बेहतर नहीं माना गया था। हालांकि, अब वैज्ञानिकों ने इसमें मौजूद कमियों को दूर करके इसे इस्तेमाल के लायक बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोहे वाली ये बैटरी दाम में काफी सस्ती और उम्र के मामले में लंबी चलेगी।

क्या नई है लोहे वाली बैटरी की तकनीक?
ऐसा नहीं है कि आयरन बैटरी के बारे में वैज्ञानिक अभी तक अनजान थे। इसके साथ समस्या थी कि इसे स्थिर नहीं किया जा पा रहा था। इस बैटरी के अंदर मौजूद लिक्विड में कुछ ऐसी गड़बड़ी थी कि बैटरी के अंदर कैमिकल लीक होने लगते थे। इसकी वजह से बैटरी बहुत जल्दी डेड हो जाती थी। यही वजह है कि अभी तक सिर्फ लिथियम-आयन बैटरी को ही इस्तेमाल के लायक माना जाता था क्योंकि वे ज्यादा स्थिर होती थीं।

Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल ये खबर भी पढ़े : Ai इनोवेशन का ग्लोबल हब बन रहा भारत’, Amazon CEO ने बांधे तारीफों के पुल

चीनी वैज्ञानिकों ने दूर की समस्या
चीन की एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने इस समस्या का बेहद रोचक और स्मार्ट हल निकाला। उन्होंने सिनर्जिस्टिक डिजाइन नाम से एख तरीका निकाला, जो कि बैटरी के अंदर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह हानिकारक आयनों को लोहे के केंद्र तक पहुंचने ही नहीं देता। इस स्मार्ट इंजीनियरिंग के चलते बैटरी के खराब होने का सवाल ही खत्म हो गया। (REF.)

ऊर्जा का भविष्य बनेगी आयरन बैटरी
इस बैटरी को इस्तेमाल करने के ऐसे-ऐसे फायदे सामने आए कि इसे ऊर्जा का भविष्य तक कहा जा रहा है। दरअसल यह आयरन बैटरी को 6,000 से ज्यादा बार चार्ज और डिस्चार्ज होने के बावजूद परफॉर्मेंस में जस की तस बनी रही।

इतना ही नहीं, यह बैटरी पर्यावरण के अनुकूल है, क्योंकि इसमें लोहे और पानी का इस्तेमाल होता है। ये पदार्थ सस्ते भी हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। यह तकनीक आम लोगों तक पहुंचती है, तो न सिर्फ आपके फोन और गाड़ियां सस्ती होंगी, बल्कि बड़े स्तर पर बिजली जमा करने का खर्च भी बहुत कम हो जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

चीज मसाला पाव : आपने पाव भाजी, मिस्ल पाव और वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी...
खाना पकाना 
स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 30 जून 2026: मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश-आंधी को लेकर टेंशन भरा अलर्ट जारी...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हेरा फेरी 3 : कॉमेडी की दुनिया की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं...
मनोरंजन 
हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

कैल्शियम :कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे देश में लगभग हर तीसरे व्यक्ति में कैल्शियम...
लाइफस्टाइल 
हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

क्या चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कर लिया कब्जा ?

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी...
राष्ट्रीय 
क्या चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कर लिया कब्जा ?

उत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान