बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने की रणनीति तैयार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर लंबित बाड़बंदी कार्य को तेज करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन सौंपने की तीन-स्तरीय रणनीति तैयार की है। राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

सूत्रों के मुताबिक, रणनीति के पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय सीमा के उन हिस्सों के पास उपलब्ध सरकारी जमीन तत्काल बीएसएफ को सौंपी जाएगी, जहां अब तक बाड़बंदी नहीं हुई है। इससे कंटीले तार लगाने का पहला चरण तुरंत शुरू किया जा सकेगा।

दूसरे चरण में सीमा से सटे निजी भूखंडों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए जमीन मालिकों को मौजूदा बाजार मूल्य से अधिक मुआवजा देने की योजना बनाई गई है। जमीन अधिग्रहण के बाद उसे बीएसएफ को सौंपा जाएगा, ताकि बाड़बंदी का दूसरा चरण शुरू हो सके।

तीसरे चरण में सीमा क्षेत्र की अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जाएगा। सरकार इन जमीनों को अपने कब्जे में लेकर बीएसएफ को हस्तांतरित करेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

सूत्रों का कहना है कि पहले चरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की गई है। सरकार का दावा है कि मंत्रिमंडल के निर्णय के 45 दिनों के भीतर पूरा अभियान समाप्त कर लिया जाएगा।

राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें “विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक” के रूप में नियुक्त किया गया है और वह बीएसएफ को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने की देखरेख करेंगी।

बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा लंबे समय से लंबित था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले जारी अपने संकल्प पत्र में इसे प्रमुख वादों में शामिल किया था। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर बीएसएफ को जमीन सौंपने का फैसला प्राथमिक निर्णयों में शामिल होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

रांची। झारखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और कुशल ड्राइवर तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...
राष्ट्रीय  झारखंड 
परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में भारतीय खिलौनों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 साल में घरेलू विनिर्माण...
कारोबार 
घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

देवघर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में मंगलवार...
राज्य 
राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की 29 से शुरुआत करेगी भाजपा : नारायण दास

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर । सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति