प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। उन्होंने मालदा टाउन स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर हावड़ाझ्रगुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन मालदा से असम के कामाख्या के लिए रवाना हुई, जबकि नियमित रूप से इसका परिचालन हावड़ा से किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘बंगाल की इस पावन भूमि से आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। ये नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक बनाएगी, शानदार बनाएगी, यादगार बनाएगी। यह वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है, इसे बनाने में हम भारतीयों का पसीना लगा है। देश की यह पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को, मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा।

मौसम 4 जून: 24 घंटे के भीतर 12 राज्यों में भारी बारिश, आज मानसून पहुंचेगा केरलम ये खबर भी पढ़े : मौसम 4 जून: 24 घंटे के भीतर 12 राज्यों में भारी बारिश, आज मानसून पहुंचेगा केरलम

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन का निरीक्षण किया और लोको पायलटों तथा ट्रेन स्टाफ से बातचीत की। ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से भी उन्होंने संवाद किया।प्रधानमंत्री ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया और कहा कि यह ट्रेन यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

 नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े :  नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

आधुनिक साज-सज्जा वाली इस अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन से यात्रियों का कम से कम छह घंटे का समय बचेगा। उद्घाटन दिवस पर यह ट्रेन मालदा टाउन से रवाना होने के बाद सात स्टेशनों पर रुकी जो हैं - अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव और रंगिया।

'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री ये खबर भी पढ़े : 'सबका साथ, सबका विकास' से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी

लंदन। टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने लगभग चार वर्ष बाद पेशेवर टेनिस में वापसी करते हुए क्वींस क्लब...
खेल 
सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार । एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक और बड़ी...
उत्तराखंड 
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

असम: मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कहा कि जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा

ग्वालपाड़ा । ग्वालपाड़ा जिले के अभिभावक मंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद वित्त आदि मामलों के मंत्री जयंत...
राज्य 
असम: मंत्री जयंत मल्ल बरुवा ने कहा कि जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर का दौरा किया और वहां...
पश्चिम बंगाल 
 सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य