झाड़ग्राम ज़िला में 10 लाख की इनामी माओवादी नेता 'पुष्पा' ने किया आत्मसमर्पण,

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ज़िला स्थित बेलपहाड़ी में माओवादी आंदोलन से लंबे समय से जुड़ी नेता पुष्पा उर्फ शकुंतला उर्फ वर्षा ने बुधवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। वर्ष 2001 से माओवादी गतिविधियों से जुड़ी रहीं पुष्पा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें नहीं लगता कि आंदोलन आगे अधिक दूर तक बढ़ पाएगा, इसलिए उन्होंने सरकार की पुनर्वास संबंधी नीतियों और आश्वासनों पर भरोसा जताते हुए यह कदम उठाया है।

वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की सदस्य थी और झारखंड-ओडिशा-बिहार सीमाओं के पार सारंडा वन क्षेत्र से संचालित होती थी।उस पर 10 लाख का इनाम था। पुलिस ने आत्मसमर्पण के दौरान एक एसएलआर राइफल, एक मैगज़ीन और 37 राउंड गोला-बारूद बरामद किया।

बुधवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण के बाद दलमा दस्ते की जोनल कमेटी की सदस्य पुष्पा ने पुलिस आयुक्त अजय नंद की उपस्थिति में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवास उपलब्ध कराने और परिवार के साथ रहने की व्यवस्था किए जाने के आश्वासन ने उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि वर्तमान में जिस प्रकार का आंदोलन चल रहा है, उसके अधिक आगे बढ़ने की संभावना उन्हें नहीं दिखाई देती।

पुष्पा का आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पिछले महीने झारखंड क्षेत्र की वरिष्ठ माओवादी श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को कोलकाता पुलिस ने उत्तर काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। नदिया जिले के चाकदह निवासी बेला झारखंड क्षेत्रीय समिति की सदस्य थीं और लंबे समय से झारखंड में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं।

इसके अलावा हुगली जिले के जंगीपाड़ा निवासी माधाई पात्र भी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब पुष्पा के मुख्यधारा में लौटने के साथ आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व माओवादी नेताओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लगातार चल रहे आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी अभियान से माओवादी संगठन की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है तथा कई सदस्य हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने में रुचि दिखा रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच