भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में तृणमूल प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता । बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी रत्ना चटर्जी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर पर्णश्री थाने में की गई।

आरोप है कि पर्णश्री इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्टी कार्यालय में रत्ना चटर्जी और उनके समर्थकों ने तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद रविवार रात तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। शुरुआत में भाजपा ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में आयोग के निर्देश पर रात में कार्रवाई की गई।

विवाद की शुरुआत रविवार दोपहर हुई। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक पर्णश्री स्थित उनके पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है।

भाजपा का यह भी आरोप है कि लंबे समय तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलने पर बेहाला पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी इंद्रनील खां भी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए पर्णश्री थाने का घेराव किया और धरना दिया। बाद में तृणमूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

दूसरी ओर, रत्ना चटर्जी भी पर्णश्री थाने पहुंचीं। घटना के समय वह मौके पर मौजूद थीं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। रत्ना का आरोप है कि उनके पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए और इसके लिए भाजपा समर्थक जिम्मेदार हैं। उन्होंने भी भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सोमवार सुबह आयोग के सूत्रों से जानकारी मिली कि पर्णश्री की घटना को लेकर रत्ना चटर्जी के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बेहाला पश्चिम में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी। रत्ना चटर्जी वर्तमान में बेहाला पूर्व से विधायक हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका क्षेत्र बदलकर उन्हें पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र बेहाला पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बेहाला पूर्व से तृणमूल की ओर से शुभाशीष चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

दिल्ली हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर की गयी...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार

राजगढ़ में साइबर फ्रॉड: व्यापारी के खाते से नौ ट्रांजेक्शन में 94 हजार गायब

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक कपड़ा व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात...
मध्य प्रदेश 
राजगढ़ में साइबर फ्रॉड: व्यापारी के खाते से नौ ट्रांजेक्शन में 94 हजार गायब

उत्तर प्रदेश

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार  मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द