बंगाल में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, मंगलवार से बारिश और आंधी के आसार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है, जबकि उमस के कारण “फील्स लाइक” तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन मंगलवार से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बन रही है।

राजधानी कोलकाता और हावड़ा में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज उमस और धुंध भरी धूप के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में भी तेज धूप और शुष्क गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम है, लेकिन वहां भी उमस बनी हुई है। इन इलाकों में तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को बादल बढ़ने के साथ शाम या रात में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को दक्षिण और मध्य बंगाल के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित