विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच टीएमसी नेता कवि दत्त ने राजनीति को अलविदा कहा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जाने-माने व्यवसायी कवि दत्त उर्फ “बाप्पा” ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी अपने भावुक संदेश में उन्होंने राजनीति से अलग होने की बात कही।

कवि दत्त ने अपने संदेश में लिखा कि उनका “36 दिनों का राजनीतिक अध्याय” अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और वह बंगाल की जनता के जनादेश को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दुर्गापुर समेत पूरा पश्चिम बंगाल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

अपने छोटे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कवि दत्त ने कहा कि अगर इस दौरान उनसे अनजाने में कोई गलती हुई हो तो वह उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जनता से जो प्यार और समर्थन मिला, वह हमेशा याद रहेगा।

अपने विदाई संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, “सब अच्छे रहें, सबको अच्छा रखें।” इस संदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दुर्गापुर की राजनीति में अचानक आए इस फैसले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले पर भावुक प्रतिक्रिया दी है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनावी परिणामों के बाद का बड़ा घटनाक्रम मान रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

  वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल की रुबियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भारत के महान सैन्य नेताओं में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ...
राज्य 
राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

देहरादून: आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। लेकिन उससे पहले गर्मी खूब तेवर...
उत्तराखंड 
मानसून से पहले चढ़ा पारा; उमस ने दिखाए तेवर

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

उत्तर प्रदेश

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला