स्कूल प्रबंधन समितियों के लिए चुनाव कराने की तैयारी, राजनीतिक प्रभाव कम करने पर जोर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार राज्य संचालित स्कूलों की प्रबंधन समितियों में राजनीतिक प्रभाव कम करने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार प्रारूप के अनुसार अब स्कूलों की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों का चयन नामांकन के बजाय चुनाव के माध्यम से किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान गवर्निंग बॉडी के सदस्यों का चयन किया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

नई रूपरेखा के तहत केवल सचिव पद को चुनाव से बाहर रखा जाएगा। यह पद संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका के पास स्वतः रहेगा।

प्रस्तावित नियमों के अनुसार, गवर्निंग बॉडी के 70 प्रतिशत से अधिक पद छात्रों के अभिभावकों के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी अभिभावकों के लिए ही आरक्षित होंगे। शेष 30 प्रतिशत पद स्थानीय शिक्षाविदों को दिए जाएंगे।

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गवर्निंग बॉडी में दो स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले गवर्निंग बॉडी का सदस्य चुना जाना अनिवार्य होगा।

सरकार गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की संख्या भी निर्धारित करने जा रही है। प्रस्ताव के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों में अधिकतम 15 सदस्य, माध्यमिक विद्यालयों में 20 सदस्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 25 सदस्य होंगे।

नई व्यवस्था में गवर्निंग बॉडी का कार्यकाल दो वर्ष से अधिक रखा जाएगा। साथ ही, एक कार्यकाल पूरा करने वाले सदस्य अगले कार्यकाल के चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि यह नियम सचिव पद पर लागू नहीं होगा। शिक्षक संगठनों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है।

पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरपुर में मजदूर की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

वारदात के बाद हमलावर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 

यूपी में दबंगों का तांडव! बीच सड़क में युवक के दोनों हाथ काट डाले, भाजपा नेता पर आरोप 

घात लगाए बैठे दबंगों ने घेरकर युवक पर किया जानलेवा हमला महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में पुलिस से...

रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, हिरासत में आराेपित

पीड़िता ने हाथ मरोड़ने का लगाया आरोप बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज स्थित भारत माता चौक के पास संचालित रानी...

भारत-नेपाल सीमा पर 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास तलाशी के दौरान गिरफ्तार हुए तस्कर  बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की...

शराब पार्टी बनी खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली ,आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपित के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद बागपत। बागपत जनपद के...