मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों में पाैड़ी जिले के 27.5 नाली सरकारी भूमि कराई गई कब्जा मुक्त

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पौड़ी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में भू-कानून के प्रभावी अनुपालन के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धुमाकोट तहसील के ग्राम ल्वींठा मल्ला में भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े एक प्रकरण में जिला प्रशासन ने लगभग 27.5 नाली भूमि को राज्य सरकार में निहित कर उस पर कब्जा ले लिया है।

उपजिलाधिकारी धुमाकोट ने बताया कि संबंधित प्रकरण में बाहरी व्यक्तियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भूमि क्रय किए जाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले की जांच, राजस्व अभिलेखों के परीक्षण व जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके तहत भूमि को राज्य सरकार में निहित किए जाने के आदेश पारित किए गए, जिसके अनुपालन में राजस्व विभाग ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया।

इस संबंध में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में भू-कानून से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है व राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूमि जिस उद्देश्य के लिए क्रय अथवा स्वीकृत की गई है, उसका उपयोग उसी प्रयोजन के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए तथा शर्तों के उल्लंघन के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भू-कानून के प्रावधानों के उल्लंघन, स्वीकृत शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग, अवैध खरीद-फरोख्त तथा सरकारी एवं राजस्व भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार त्वरित जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भू-कानून के उल्लंघन से संबंधित मामलों के विरुद्ध प्रशासन का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। गोपनीय...
छत्तीसगढ़ 
नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं के पोर्टल के संचालन को लेकर सामने आई कुछ...
दिल्ली 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

केसर का पानी : : अगर आपको मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल रहे, धन से जुड़ी परेशानियों...
धर्म-आध्यात्म 
केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

विदिशा : भारत में कई ऐसी मूर्तियां हैं जो देश और दुनिया भर के लोगों के लिए किसी अजूबे से...
विचार मित्र 
क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश